{"_id":"5fd0d62d8ebc3e3fe658e345","slug":"ex-serviceman-league-annoys-over-delay-in-community-house-construction-solan-news-sml3539564129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक भवन निर्माण में देरी पर पूर्व सैनिक लीग में पनपा रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक भवन निर्माण में देरी पर पूर्व सैनिक लीग में पनपा रोष
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। सामुदायिक भवन निर्माण मेें देरी होने पर पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारियों ने रोष जताया है। पूर्व सैनिक लीग का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर से मिला। इसमें बद्दी-नालागढ़ की पूर्व सैनिक लीग ने अपनी ओर से तीन लाख रुपये दिए।
बताया कि एमपी फंड और बीबीएनडीए, स्थानीय विधायक निधि से 16 लाख जमा कर कुल राशि 19 लाख रुपये 31 जुलाई को नालागढ़ नगर परिषद को जमा करवाई है। आज तक नगर परिषद के जेई की ओर से टेंडर प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है जिससे निर्माण कार्य में देरी हो रही है।
पूर्व सैनिकों ने यह भी बताया कि जब यह राशि जमा करवाई थी, सामुदायिक भवन का एस्टिमेट 18 लाख था लेकिन अब इसकी लागत बढ़ कर 30 लाख हो गई है। 24 नवंबर को सांसद सुरेश कश्यप ने इस सामुदायिक भवन का भी शिलान्यास कर दिया है लेकिन आज तक भवन के टेंडर नहीं लग पाए हैं। उन्होंने एसडीएम से अनुरोध किया है कि इस कार्य को जल्द पूरा करवाने के लिए नप को आदेश दिए जाएं। इस मौके पर शिव लाल वर्मा, जेएस राणा, मदन लाल, रशपाल सिंह, दीपक कनैत शामिल रहे।