फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Even after 10 attempts to fill the cracks near Solan Police Line,

Solan News: सोलन पुलिस लाइन के पास 10 बार डंगा लगाने पर भी नहीं रुकी दरारें

Thu, 08 Jan 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Even after 10 attempts to fill the cracks near Solan Police Line,
सोलन के पुलिस लाइन के विपरीत ओर सर्विस लेन में पड़ी दरारें। संवाद
सर्विस लेन के साथ अब मुख्य हाईवे पर भी मंडराया खतरा, एनएचएआई के लिए चुनौती बना निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। परवाणू-सोलन फोरलेन पर पुलिस लाइन के सामने सर्विस लेन का निर्माण एनएचएआई के लिए गले की फांस बन गया है। आलम यह है कि डंगे का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ और उसमें फिर से चौड़ी दरारें आनी शुरू हो गई हैं। हैरानी की बात यह है कि फोरलेन बनने के बाद से आज तक इस सर्विस लेन का उपयोग नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों और आंकड़ों की मानें तो कंपनी यहां 10 बार सड़क और डंगे का निर्माण करवा चुकी है, लेकिन हर बार दरारें आने से काम ठप हो जाता है। वर्ष 2025 की मानसून सीजन में भी यह सर्विस लेन पूरी तरह धंस गई थी, जिससे मुख्य हाईवे को भी खतरा पैदा हो गया था। ताजा स्थिति यह है कि डंगे में आई दरारों के साथ अब मुख्य लेन पर भी दरारें दिखनी शुरू हो गई हैं। यदि समय रहते इसका ठोस समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और हाईवे का एक हिस्सा फिर से धंस सकता है।

सोलन के पुलिस लाइन के विपरीत ओर सर्विस लेन में पड़ी दरारें। संवाद

सोलन के पुलिस लाइन के विपरीत ओर सर्विस लेन में पड़ी दरारें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed