{"_id":"570ba66e4f1c1bbb384a6ac8","slug":"esic","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएसआईसी के दायरे में कसौली के संस्थान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएसआईसी के दायरे में कसौली के संस्थान
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Mon, 11 Apr 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी कसौली की होटल इंडस्ट्री समेत व्यावसायिक और अन्य प्रतिष्ठान अब ईएसआई के दायरे में आएंगे।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पर्यटन नगरी कसौली की होटल इंडस्ट्री समेत व्यावसायिक और अन्य प्रतिष्ठान अब ईएसआई के दायरे में आएंगे। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने प्रदेश के कसौली क्षेत्र में भी निगम की योजना को लागू कर दिया है। इसी माह से कसौली क्षेत्र के सभी उद्योगों, होटलों, रेस्टारेंट, अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों में कार्यरत कामगारों को निगम की योजना की सुविधा मिलेगी।
निगम के क्षेत्रीय निदेशक सीनेगी ने इसकी पुष्टि की है। यह व्यवस्था लागू होने के बाद पर्यटन नगरी के होटलों और इंडस्ट्री में काम कर रहे सैकड़ों कर्मचारियों को सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य लाभ मिल सकेंगे। इसके लिए काफी समय से कर्मचारी और यूनियनें मांग कर रही थीं। वहीं अब दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों को ईएसआई के तहत सारी व्यवस्था नए सिरे से करनी होगी।
विज्ञापन
कर्मचारियों की लिस्ट और उनके कार्य क्षेत्र में आने वाली सुविधाओं का ध्यान रखना होगा। अन्यथा कोताही बरतने वाले प्रबंधनों पर ईएसआई की गाज गिर सकती है।
यह क्षेत्र होंगे शामिल
कसौली क्षेत्र के चामियां, कसौली, मशौबरा, कीमूघाट, कसौली छावनी, सनवारा, मंगोटी, मनलो मारकंडा, चब्बल, सलोटा खुर्द, छोटियां, गढख़ल, क्षेत्र के हजारों कामगार निगम की योजना के दायरे में आएंगे। इस क्षेत्र में लगे उद्योगों, होटलों, रेस्टारेंट, होटल, क्रशर, ईंट के भट्टे और शिक्षण संस्थानों में कार्यरत कामगार तथा उनके परिजन निगम की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
कामगार यूनियनों ने किया स्वागत
कामगार यूनियन के पदाधिकारी इस क्षेत्र में ईएसआईसी की सुविधा लागू करने की मांग कर रहे थे। अब यह पूरा क्षेत्र निगम के तहत आ चुका है। क्षेत्र के सभी कामगार निगम की सुविधाओं को लाभ उठा सकेंगे। दूसरी और हिंद मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष मेला राम चंदेल, इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम ठाकुर, हिंद मजदूर सभा के अध्यक्ष हितेंद्र शर्मा, एटक के सतीश शर्मा ने कसौली क्षेत्र में निगम की सुविधा लागू करने के लिए निगम का आभार जताया है।