फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Encroachment removed from Jaunaji Road

Solan News: जौणाजी रोड से हटाया अतिक्रमण

Tue, 23 Dec 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Jaunaji Road
जौणाजी रोड में अतिक्रमण पर कार्रवाई के दौरान टीम। संवाद - फोटो : तपोस्थली में प्रार्थना करते अनुयायी।
उपमंडलाधिकारी डॉ. पूनम बंसल की अध्यक्षता में हुई कार्रवाई, शहर में हड़कंप
विज्ञापन

सड़क पर की नाप-नपाई, लोगों को सामान हटाने के लिए कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। सोमवार को उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) डॉ. पूनम बंसल के नेतृत्व में जौणाजी रोड पर भारी पुलिस बल और विभिन्न विभागों की टीम के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जौणाजी रोड पर हुई इस कार्रवाई का असर पूरे शहर में देखने को मिला और डर के मारे मालरोड के दुकानदारों ने भी अपना सामान खुद ही समेट लिया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे एसडीएम डॉ. पूनम बंसल जैसे ही पुलिस चौकी के पास पहुंचीं, शहर में हड़कंप मच गया। उन्होंने सबसे पहले पुलिस को जौणाजी रोड पर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। इसके बाद लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, नगर निगम और तहसील कार्यालय की संयुक्त टीम ने पैमाइश शुरू की। पुलिस चौकी से लेकर बजरोल तक चली इस मुहिम के दौरान सड़क की नाप-नपाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क की कंट्रोल लाइन से पहले कॉरिडोर छोड़ना अनिवार्य है। अवैध रूप से बनाए गए थड़ों को तोड़ने के आदेश दिए गए कई दुकानों के बाहर रखे विज्ञापन बोर्ड मौके पर ही जब्त किए गए। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि कॉरिडोर में कोई सामान न रखा जाए। जौणाजी रोड पर हो रही कार्रवाई की खबर फैलते ही मालरोड के दुकानदारों ने आनन-फानन में बाहर सजाया हुआ सामान दुकानों के भीतर कर लिया। यही कारण रहा कि सोमवार को मालरोड सामान्य दिनों की तुलना में काफी खुला और व्यवस्थित नजर आया।

कोट
जौणाजी सड़क को चौड़ा करने का कार्य पीडब्ल्यूडी का है, जिसमें अवैध अतिक्रमण बड़ी बाधा बन रहा था। विभाग के बार-बार आग्रह के बावजूद लोग अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे। अब निशान लगा दिए गए हैं ताकि दुकानदार दोबारा कब्जा न कर सकें। आने वाले दिनों में यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

- डॉ. पूनम बंसल, उपमंडलाधिकारी, सोलन

जौणाजी रोड में अतिक्रमण पर कार्रवाई के दौरान टीम। संवाद

जौणाजी रोड में अतिक्रमण पर कार्रवाई के दौरान टीम। संवाद- फोटो : तपोस्थली में प्रार्थना करते अनुयायी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed