{"_id":"6951865805b9a008bc0d14c6","slug":"encroachment-and-illegal-parking-not-removed-from-parwanoo-solan-highway-solan-news-c-176-1-ssml1042-160232-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू-सोलन हाईवे से नहीं हटा अतिक्रमण और अवैध पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू-सोलन हाईवे से नहीं हटा अतिक्रमण और अवैध पार्किंग
विज्ञापन
धर्मपुर में नेशनल हाईवे किनारे किया गया अतिक्रमण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू-सोलन हाईवे से नहीं हटा अतिक्रमण और अवैध पार्किंग
प्रशासन और एनएचएआई के आदेशों की लोग नही कर रहे पालना
संवाद न्यूज एजेंसीI
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू से सोलन के बीच अतिक्रमण और अवैध रूप से सड़क किनारे की गई पार्किंग नहीं हट रही है। इस कारण परेशानी लोगों को हो रही है। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने सप्ताह में अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था, लेकिन इन आदेशों की पालना लोग नहीं कर रहे हैं। सप्ताह बाद भी हाईवे पर कोई असर नहीं दिख रहा है। धर्मपुर में अवैध पार्किंग कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। इसी के साथ हाईवे किनारे अवैध रेहड़ी-फड़ी धारक बैठ रहे हैं। बता दें कि बीते सप्ताह उपमंडलाधिकारी कसौली महेंद्र प्रताप की अगुवाई में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग करने वालों पर शिकंजा कसा गया था। इस दौरान धर्मपुर-सुबाथू सड़क पर अवैध निर्माण को सप्ताह में हटाने के लिए कहा था। इसी के साथ नेशनल हाईवे पर सड़क के दोनों ओर की गई अवैध पार्किंग को भी सप्ताह में हटाने के लिए आग्रह किया था, लेकिन इस आग्रह को लोग नहीं मान रहे हैं। नेशनल हाईवे पर अधिकतर खोखे व रेहड़ियां कुमारहट्टी, धर्मपुर, सनवारा और जाबली में भी लगी हुई हैं। इनमें अधिकतर खोखे पक्के बना दिए है और काम करने वाले सभी प्रवासी हैं। उधर, उपमंडलाधिकारी कसौली ने कहा कि एक सप्ताह का समय दिया है। इसके बाद अतिक्रमण करने वालों पर प्रशासन की टीम शिकंजा कसेगी और मशीन की सहायता लेकर तोड़ देगी। पुलिस को भी चालान के आदेश दिए हैं।