फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   employes protest

फैक्टरी गेट पर दिया धरना

Fri, 12 Jun 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)। Updated Fri, 12 Jun 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र थाना में इलेक्ट्रिकल सामान तैयार करने वाली कंपनी के कामगारों ने हिंद मजदूर सभा के बैनर तले कंपनी यूनियन का गठन किया। इस मौके पर हिंद मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष मेला राम चंदेल की अगुवाई में कंपनी परिसर में हिमस का झंडा लगाया गया। इस दौरान कामगारों ने अपनी मांगों को लेकर फैक्टरी गेट पर धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


हिंद मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष मेला राम चंदेल ने कहा कि कंपनी के कामगारों का लगातार शोषण हो रहा है। पचास फीसदी कामगार को अभी तक ईएसआई व पीएफ सुविधा से नहीं जोड़ा गया है। कामगारों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जाता है।
विज्ञापन


फैक्टरी स्टाफ के लिए अलग अलग कैंटीन की व्यवस्था है जो कामगार घर से अपना खाना ले कर आते हैं उनका खाना खोल कर चेक किया जाता है। सबके सामने खाने को बाहर निकाल कर बिखेर दिया जाता है जिससे कामगार अपनी बेईज्जती महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से वर्करों को गेट पर तलाशी ली जाती है, लेकिन स्टाफ के लोगों को चेक नहीं किया जाता है। कंपनी के नियम सभी पर एक सामान लागू होने चाहिए। उन्होंने फैक्टरी संचालकों से कहा कि फैक्टरी के सभी कर्मचारियों से एक समान व्यवहार होना चाहिए जिससे कामगारों में हीन भावना पैदा न हो। उन्होंने कंपनी संचालकों से सभी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की।

इस मौके पर कंपनी यूनियन का गठन कर अर्पण परमार को इकाई का प्रधान व हंसराज कुमार को उपप्रधान चुना गया। नरेश कुमार को महासचिव, गोपाल सिंह को सह सचिव, पुष्पराज को कोषाध्यक्ष, राजू भारद्वाज को मुख्य सलाहकार, उमेश कुमार को संगठन सचिव, जयसिंह को प्रेस सचिव, प्रदीप कुमार को प्रचार सचिव चुना गया। जबकि अनिल कुमार, पप्पू यादव, राधा देवी, अंजू, यशवंती, पूनम, कविता व प्रोमिला को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।


इससे पहले वर्धमान चौक से थाना गांव तक कामगारों ने बैंड बाजों के साथ कंपनी तक जुलूस निकाला। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, राजू भारद्वाज, राजेंद्र सैणी, अवतार ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, निर्मल सिंह, रविंद्र ठाकुर, नरेश कुमार, जगदीश कुमार, गोपाल ठाकुर, वनिता भारद्वाज, बबिता देवी, नरेंद्रा देवी, तिलक राज, गुरनाम सिंह ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed