{"_id":"69de848375b6a7d31a003108","slug":"employees-of-a-private-industry-in-baddi-go-on-strike-due-to-non-payment-of-salaries-solan-news-c-176-1-ssml1040-167292-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी के निजी उद्योग में वेतन न मिलने से कर्मचारियों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी के निजी उद्योग में वेतन न मिलने से कर्मचारियों की हड़ताल
विज्ञापन
बददी के काठा स्थित यश फैंस एंड अप्लायंसेज़ लिमिटेड में लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर उतरे कर्म
कंपनी गेट पर कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी।
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के काठा स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाले एक निजी उद्योग में कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर हड़ताल कर दी। सुबह की शिफ्ट के दौरान कर्मचारियों ने कंपनी गेट पर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि मार्च माह का वेतन 14 अप्रैल तक भी जारी नहीं किया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले से ही गैस संकट के कारण बद्दी में हालात प्रभावित हैं और ऐसे में समय पर वेतन न मिलना स्थिति को और गंभीर बना रहा है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा न तो न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है और न ही लंबे समय से वेतन वृद्धि की गई है। कर्मचारियों के अनुसार सरकार की ओर से निर्धारित दिहाड़ी बढ़ोतरी के बावजूद उन्हें मात्र 11,700 रुपये मासिक वेतन मिल रहा है, जबकि आठ घंटे की ड्यूटी के लिए 15,000 रुपये वेतन निर्धारित है। कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी श्रम कानूनों का पालन नहीं कर रही है और शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने प्रशासन और श्रम विभाग से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है।