{"_id":"6adde7cd9d86cf8cd40cc377","slug":"emphasized-organizational-expansion-and-unity-while-performing-shastra-pujan-worship-of-weapons-solan-news-c-176-1-ssml1044-182734-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शस्त्र पूजन कर संगठन विस्तार और एकजुटता पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शस्त्र पूजन कर संगठन विस्तार और एकजुटता पर दिया जोर
Mon, 26 Oct 2026 12:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में दुर्गा माता मंदिर में हुई बैठक में भाग लेते हुऐ परिषद के कार्यकर्ता-स्रोत- विहिप
दुर्गा वाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका वंदना चौहान नालागढ़ पहुंचीं
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी की इंद्रप्रस्थ क्षेत्रीय संयोजिका वंदना चौहान रविवार को हिमाचल प्रवास के तहत नालागढ़ पहुंचीं। यहां उन्होंने दो स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं। इस दौरान शस्त्र पूजन कर संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता और अनुशासन पर जोर दिया गया।
पहली बैठक नालागढ़ के वार्ड नंबर नौ स्थित दुर्गा माता मंदिर और दूसरी प्राचीन श्री हनुमान जोड़ी मंदिर में हुई। बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। वंदना चौहान ने कार्यकर्ताओं से समाज और संस्कृति के हित में संगठित होकर कार्य करने तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन और आपसी सहयोग ही संगठन की वास्तविक ताकत हैं।
इस दौरान पंजेहरा प्रखंड के बगराम को प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों को मिलकर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वंदना चौहान का 25 अक्तूबर को सोलन विभाग के धर्मपुर और 26 अक्तूबर को शिमला में प्रवास रहेगा।
बैठकों में दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका सरोज बाला, सोलन विभाग मंत्री राजेश कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष अरविंद वर्मा, जिला सहमंत्री बलविंदर पाल, नगर अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, मातृशक्ति जिला संयोजिका सुदेश गुलरिया और नगर संयोजिका आरती जसवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।