फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Emphasis was placed on connecting people with the organization and solving problems.

Solan News: लोगों को संगठन से जोड़ने व समस्याओं के समाधान पर दिया जोर

Mon, 20 Apr 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
महलोग सभा की बैठक में संगठन विस्तार और क्षेत्रीय समस्याओं पर गई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। महलोग सभा की ओर से चलाए जा रहे पंचायत स्तरीय जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत बाड़ियां के गांव घ्याण में सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष जिया लाल ठाकुर ने की। बैठक में वक्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। महासचिव देवकरण कौशल, देवेंद्र सिंह ठाकुर, करमेंद्र सिंह, प्रदीप शर्मा और मोहन लाल ने संगठन के विस्तार की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। अध्यक्षीय संबोधन में जिया लाल ठाकुर ने कहा कि महलोग सभा एक गैर-राजनीतिक संगठन है और इसके इसी स्वरूप को बनाए रखने के लिए सभी सदस्य प्रतिबद्ध हैं। बैठक में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं जैसे सड़क, स्वास्थ्य सेवाएं और पेयजल की स्थिति पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण विकास कार्यों की गति अपेक्षाकृत धीमी है, जबकि कई स्थानों पर सड़क मरम्मत, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता बनी हुई है। बरसात के दौरान पक्की नालियों के अभाव में स्थिति और खराब होने की आशंका भी जताई गई। सभा ने स्पष्ट किया कि एक स्वयंसेवी संगठन होने के नाते वह जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है, जिसमें पंचायतों का सहयोग आवश्यक है। बैठक में पीसी वर्मा, गुलाब सिंह ठाकुर, लक्की, प्रभात कुमार, लच्छी राम ठाकुर, अनिल, अरुण, मंयक, रोहित, मोहन अमरदास और चमन लाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed