फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Emphasis placed on employee training

Solan News: कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर दिया जोर

Sun, 01 Dec 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन के उद्यमियों के लिए अप्रेंटिसशिप अवेयरनेस वर्कशाॅप का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। डिजिटल एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी कंपनी ने बीबीएन उद्योग संघ सभागार में औद्योगिक कर्मचारियों के लिए अप्रेंटिसशिप अवेयरनेस वर्कशाॅप का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ इंडस्ट्री एसोसिएशन के सीईओ राजीव सत्या और महासचिव वाईएस गुलेरिया एवं एनएसडीसी से दिव्या शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ लघु उद्योग संघ से प्रदेश संगठन सचिव डॉ. आरएस राणा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। विशेषज्ञ विजय मुकुंद ने कहा कि वर्कशॉप का उद्देश्य युवाओं को व्यावहारिक कौशल से सशक्त बनाना और शैक्षिक प्रशिक्षण एवं औद्योगिक रोजगार आवश्यकताओं के बीच की खाई को पाटना था।
विज्ञापन

शशांक गुप्ता ने अप्रेंटिसशिप कार्यक्रमों का अवलोकन व पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने नेशनल स्किल डवलपमेंट काॅर्पोरेशन समर्थित कौशल विकास पहलुओं का लाभ उठाने के तरीके बताए। वर्कशॉप ने हिमाचल की इंडस्ट्री को नए अवसरों के लिए प्रेरित किया और उद्योग के साथ उनके जुड़ाव को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त, डिजिटल एजुकेशन के एसोसिएट डायरेक्टर विजय मुकुंद, बिजनेस हेड शशांक गुप्ता और अंशुल कथूरिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शशांक गुप्ता और विजय मुकुंद ने अप्रेंटिसशिप के लाभों और इसकी महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed