{"_id":"61c60e279a7a1443c860ada8","slug":"electricity-board-makes-arrangements-to-face-snowfall-situation-in-solan-kasauli-and-chail-solan-news-sml394516693","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से निपटने के लिए विद्युत बोर्ड ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से निपटने के लिए विद्युत बोर्ड ने कसी कमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। बारिश और बर्फबारी में लोगों को इस बार बिजली कटों से नहीं जूझना पड़ेगा। विद्युत बोर्ड ने बारिश और बर्फबारी से पहले हीरणनीति तैयार कर ली है। आगामी दिनों में फील्ड स्टाफ को अलर्ट रहने के लिए कहा है।
खास बात यह है कि आपात स्थिति के लिए कांट्रेक्टर स्टाफ को तैयार रहने के लिए कहा है। बर्फबारी के बीच स्टाफ की मदद ली जाएगी। शहर के साथ-साथ पर्यटन स्थल चायल और कसौली में फील्ड स्टाफ को निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार सर्दियों के लिए विद्युत विभाग पूरी तरह तैयार है। शहर और अन्य क्षेत्रों में जरूरत के हिसाब से ट्रांसफर की क्षमता बढ़ाई जा रही है। सर्दियां आने से पहले ही विभाग की ओर से प्लान तैयार कर ट्रांसफर की क्षमता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
इससे 10 सालों तक भी बिजली की कमी लोगों को नहीं सताएगी। वहीं बिजली तारों पर पेड़ों के गिरने से आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए टहनियों को हटाने का कार्य किया जा रहा है।
घने जंगलों से गुजर रहे बिजी के तार
विद्युत बोर्ड सोलन के अधीक्षण अभियंता ई. राकेश कुमार ने बताया कि जिले के पर्यटन क्षेत्र में कसौली और चायल में बिजली की तारें घने जंगल से होकर गुजर रही हैं। बर्फबारी के दौरान पेड़ गिरने से विद्युत बोर्ड को मुश्किलें आती हैं। उसके लिए बोर्ड ने स्टाफ और मैटीरियल की मात्रा पूरी रखी गई है। कांट्रेक्टर स्टाफ को तैयार रहने के लिए बोला है ताकि जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए।