{"_id":"620a95cf8a03954e513e777f","slug":"election-took-place-for-nalagarh-truck-operators-cooperative-society-solan-news-sml399564490","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर को-ऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष हरभजन सिंह वार्ड-9 से जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर को-ऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष हरभजन सिंह वार्ड-9 से जीते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर को-ऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी के सात वार्डों के चुनाव के नतीजे आ गए हैं। 2700 मतदाताओं ने सात वार्डों के प्रत्याशियों का चयन किया। कुल 11 वार्डों में से चार वार्ड पहले ही निर्विरोध चुने गए थे।
पहली बार नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर को-ऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी के चुनाव हुए हैं। इससे पहले सर्वसम्मति से वार्डों के सदस्य चुने जाते रहे हैं। 11 वार्डों में से सात वार्डों में सहमति न बनने पर चुनाव करवाए गए। इनमें वार्ड-एक से जरनैल सिंह, पांच से जसवंत सिंह, छह से जितेंद्र सिंह, सात से गुलजारी लाल, आठ से सोहन लाल, वार्ड-नौ से हरभजन सिंह और वार्ड-11 से सुभाष चंद विजयी रहे। वहीं, वार्ड-दो से चौधरी विद्यारतन, तीन में राजीव कुमार, चार में इंद्रजीत सिंह और 10 में हंसराज निर्विरोध चुने गए थे।
वार्ड-एक में जरनैल सिंह व सर्वजीत सिंह के बीच मतदान हुआ जिसमें कुल 654 मतदाता थे। 481 ने वोट डाले जिसमें जरनैल सिंह को 281 और सर्वजीत को 193 वोट पड़े जबकि छह मत रद्द हुए। वार्ड-5 नालागढ़ में जसवंत सिंह विजयी रहे। वार्ड में 606 कुल मत थे जिसमें 525 ने मतदान किया जबकि, एकमत रद्द हुआ।
विज्ञापन
जसवंत को 238, संदीप को 124 व हेमशंकर को 161 मत पड़े। वार्ड-छह में कुल वोट 404 थे जिसमें 374 मत पड़े तथा दो मत रद्द हुए। जितेंद्र सिंह को 203, सोहन लाल को 153, अब्दुल गफ्फार को 0, अली मोहम्मद को एक, प्यारे लाल को 14 और संजीव को एक मत पड़ा। जितेंद्र विजयी घोषित किए गए।
वार्ड-सात में कुल मत 304 मत थे जिसमें 286 मतदान हुआ। गुलजारी लाल को 201 व बृजेश कुमार को 85 मत पड़े। वार्ड-आठ में 211 कुल वोट थे जिसमें 188 पोल हुए। सोहन लाल को 106 और भाग सिंह को 81 मत तथा एक मत रद्द हुआ।
वार्ड-नौ में कुल 275 वोट थे जिसमें 262 वोट पोल हुए। हरभजन सिंह को 188 और दलबीर सिंह को 72 व 2 मत रद्द हुए हैं। हरभजन सिंह विजेता रहे। वार्ड-11 में तिकोना मुकाबला रहा। कुल 273 में से 238 मत पोल हुए। जिसमें सुभाष चंद इसमें विजयी रहे। राजिंद्र प्रसाद को 80, सुभाष चंद को 85 और रमेश कुमार 72 वोट पड़े जबकि एक मत रद्द हुआ।
चुनाव प्रभारी हंसराज शर्मा ने बताया कि नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर को-ऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी के कुल 11 में से चार वार्डों के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। जरनैल सिंह, जसवंत सिंह, जितेंद्र सिंह, गुलजारी लाल, सोहन लाल, हरभजन सिंह व सुभाष चंद विजयी रहे। चुने गए सदस्य जल्द ही बैठक बुलाकर अपने अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।