फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Election of primary teacher block Dharampur postponed

Solan News: प्राथमिक शिक्षक खंड धर्मपुर के चुनाव स्थगित

Tue, 22 Apr 2025 03:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:52 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर खंड में 27 को होने वाले
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक खंड चुनाव स्थगित जिले के शिक्षक नेता बडे पैमाने पर धरना प्रदर्शन में शिमला जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर खंड के प्राथमिक अध्यापक संघ के 27 अप्रैल को होने वाले चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। अब आगामी आदेशों तक यह चुनाव नहीं होंगे। चुनाव स्थगित होने के पीछे का तर्क दिया गया है कि प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रदेश सरकार के खिलाफ 26 अप्रैल को शिमला में प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन है। प्रदेश सरकार की ओर से पहली से 12वीं तक एक ही शिक्षा निदेशालय बनाने को लेकर अध्यापक नेताओं व शिक्षक संघों को सरकार के खिलाफ विरोध चल रहा है। इसके कारण शिमला में बड़े पैमाने पर प्रदेश के शिक्षक नेता धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। चुनाव लड़ रहे सभी शिक्षक नेता इस धरने में शिमला जा सकते हैं, इसके कारण 27 अप्रैल को धर्मपुर खंड में प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव को आगामी आदेशों तक स्थगित किया गया है। जिला से अब धर्मपुर खंड के चुनाव की नई तिथि घोषित होने के बाद चुनाव आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed