Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   election news solan

Solan News: विधायकों का वोट कट होने से अर्की और परवाणू में भाजपा का नगर निकायों में रास्ता साफ

Fri, 05 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के पास बहुमत, इससे पहले दोनों जगह विधायकों के वोट से बन रही थी बराबर स्थिति
विज्ञापन

नगर निगम सोलन, नालागढ़ और कंडाघाट में पहले ही है स्पष्ट बहुमत
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। नगर निकायों में विधायकों के वोट का अधिकार खत्म होने से भाजपा की राह आसान हो गई है। अब नगर परिषद परवाणू और नगर पंचायत अर्की में भी कांग्रेस की गठजोड़ की राजनीति खत्म हो गई है। इससे अब भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है। नगर परिषद परवाणू में कुल 9 सीटों में से भाजपा समर्थितों ने 5 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस समर्थित चार सीटें जीतने में कामयाब हो पाए। इसी तरह अर्की नगर पंचायत में भी कुल 7 सीटों में से भाजपा समर्थितों ने 4 और तीन कांग्रेस समर्थित के पक्ष में तीन सीटें आईं। ऐसे में यहां पर कांग्रेस गठजोड़ की राजनीति कर रही थी। साथ ही विधायक का वोट डलने से मामला बराबर होना था, लेकिन अब यहां पर भाजपा मजबूत स्थिति में खड़ी हो गई है। दूसरी ओर नगर निगम सोलन में पहले ही भाजपा ने 17 में से 10 सीटें जीती हैं और उनका महापौर व उपमहापौर बनना तय है। इसी तरह नगर परिषद नालागढ़ में कुल 9 सीटों में से भाजपा समर्थितों ने 7 जीती हैं, जबकि एक पर कांग्रेस व एक पर निर्दलीय जीते हैं। नगर पंचायत कंडाघाट में भाजपा समर्थितों ने 7 में से 5 सीटें जीतकर दावेदारी मजबूत कर ली है।

इनसेट
सोलन में पहली बार बनेगा भाजपा का महापौर
नगर निगम सोलन में पहली बार भाजपा का महापौर बनेगा। इसमें वर्ष 2021 में पहली बार निगम में चुनाव हुए थे तो यहां पर कांग्रेस ने 9 सीटें जीतकर अपने महापौर व उपमहापौर बनाए थे। हालांकि ढाई साल बाद जब दोबारा से चुनाव हुए तो कांग्रेस की ऊषा शर्मा भाजपा से गठजोड़ कर महापौर की कुर्सी पर बैठी थीं, जबकि इसी बीच कांग्रेस के हाथ से उपमहापौर की कुर्सी छिन गई थी और भाजपा की मीरा आनंद उपमहापौर बनी थीं। लेकिन इस बार अब दोनों पदों पर भाजपा का कब्जा होगा। इनसेट
विज्ञापन


आज होगी जिप सदस्यों की शपथ
जिला परिषद सोलन के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों की शपथ 6 जून को होगी। हालांकि अभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा का मंथन नहीं हुआ है। जिप अध्यक्ष की सीट पर इस बार डांगरी से चुनाव जीती कुमारी शीला अध्यक्ष की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कसौली निर्वाचन क्षेत्र के टकसाल वार्ड से चुनाव जीते पंकज शर्मा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। सोलन जिला परिषद के 17 वार्डों में भाजपा समर्थित 10 उम्मीदवार जीतकर आए हैं, जबकि मंधाला से भी भाजपा का बागी उम्मीदवार चुनाव जीता है। परिषद में अकेले भाजपा के समर्थित उम्मीदवारों ने 10 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed