{"_id":"6ad60a6f621cab49b60ab56c","slug":"eight-posts-vacant-at-gunaha-school-students-education-affected-solan-news-c-176-1-ssml1040-182198-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गुनाहा स्कूल में आठ पद रिक्त, विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गुनाहा स्कूल में आठ पद रिक्त, विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित
विज्ञापन
शिक्षकों की कमी से कोर्स पूरा करना चुनौती, एसएमसी ने विधायक को लिखा पत्र, रिक्त पद भरने की मांग
दो प्रवक्ता चार साल से नहीं किए नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुनाहा में अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों के आठ पद रिक्त हैं। इनमें प्रधानाचार्य, प्रवक्ता अंग्रेजी, प्रवक्ता राजनीति विज्ञान, प्रवक्ता कंप्यूटर, टीजीटी हिंदी, टीजीटी आर्ट्स, शारीरिक शिक्षा शिक्षक और क्लर्क के पद शामिल हैं। शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, निर्धारित समय पर कोर्स पूरा करना भी चुनौती बना हुआ है। विद्यालय प्रबंधन समिति ने नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा को पत्र लिखकर रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की है।
विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के प्रधान मंजीत सिंह ने विधायक से इस मामले को शिक्षा विभाग के समक्ष उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। प्रधानाचार्य का पद 31 अगस्त 2026 से रिक्त है, जबकि प्रवक्ता अंग्रेजी का पद वर्ष 2023 से खाली पड़ा है। प्रवक्ता राजनीति विज्ञान और प्रवक्ता कंप्यूटर के पद वर्ष 2022 से रिक्त हैं। इसके अलावा टीजीटी हिंदी का पद मई 2025 और टीजीटी आर्ट्स का पद एक नवंबर 2025 से खाली है। शारीरिक शिक्षा शिक्षक और क्लर्क के पद भी नहीं भरे गए हैं।
एसएमसी के अनुसार, शिक्षकों की कमी के चलते विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी हो रही है। इससे शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित होने के साथ निर्धारित समय पर कोर्स पूरा करने में भी दिक्कत आ रही है। समिति ने शिक्षा विभाग से जल्द नियुक्तियां करने की मांग की है। नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने कहा कि विद्यालय में रिक्त पदों का मामला मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।