{"_id":"6985f7cd9529b1276508a455","slug":"eight-lakh-rupees-withdrawn-from-the-account-of-a-retired-employee-solan-news-c-176-1-ssml1044-162732-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से उड़ाए आठ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से उड़ाए आठ लाख
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
बैंक की तत्परता से चार लाख होल्ड, चार लाख निकाल ले गए ठग
इंफाल के खाते में भेजी रकम, जांच में जुटी पुलिस
एक दिन पहले लीव इन कैशमेंट का खाते में आया था पैसा
पीएनबी के नाम पर लिंक भेजकर ठगी को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ में रह रहे अर्की के कूंद गांव के सेवानिवृत्त कर्मचारी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने आठ लाख रुपये निकाल लिए। बैंक की त्वरित कार्रवाई से चार लाख रुपये होल्ड करा लिए गए, जबकि शेष चार लाख रुपये की राशि ठग निकालने में सफल रहे। पीड़ित की शिकायत पर नालागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार धर्मपाल पुत्र निवासी कूंद गांव, अर्की 31 जनवरी को नालागढ़ कोर्ट से तालिम कुनिदा (प्रोसेसर) पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। तीन फरवरी को उनके खाते में लीव इनकैशमेंट की करीब आठ लाख रुपये की राशि जमा हुई, जिसे उन्होंने ऑनलाइन चेक किया।
राशि खाते में आने के तुरंत बाद हैकरों ने बीएनबी-9 पीके के नाम से एक लिंक भेजा। इसे बैंक से संबंधित समझकर धर्मपाल ने चार फरवरी को लिंक ओके कर दिया। इसके बाद उन्होंने फोन दोबारा चेक नहीं किया। पांच फरवरी को जब उन्होंने अपना बैंक खाता देखा तो उसमें मात्र 96 रुपये 28 पैसे शेष थे।
विज्ञापन
बेटे की मदद से जांच करने पर पता चला कि खाते से चार बार में रकम निकाली गई। पहले 4 लाख 80 हजार रुपये, फिर 3 लाख रुपये, इसके बाद 15 हजार रुपये और अंत में 5400 रुपये की निकासी की गई। इसके बाद धर्मपाल ने बेटे को नालागढ़ स्थित पीएनबी शाखा भेजा।
बैंक कर्मचारियों ने बताया कि खाते से कुल आठ लाख रुपये ट्रांसफर हो चुके हैं। बैंक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सेंट्रल बैंक को सूचना दी। जांच में सामने आया कि राशि मणिपुर के इंफाल स्थित एक बैंक खाते में भेजी गई थी, जहां से ठग चार लाख रुपये निकाल चुके थे। शेष चार लाख रुपये को बैंक ने होल्ड कर लिया। धर्मपाल ने मामले की सूचना नालागढ़ पुलिस को दी। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।