फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   education

उद्योगों को राहत : बद्दी में ही होगी अब हर उपकरण की रिपेयर

Sat, 20 Feb 2016 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 20 Feb 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
education
प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में अब हर प्रकार की मशीनरी ठीक हो सकेगी। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी को केंद्र सरकार ने 125 करोड़ से बनने वाले टेक्नोलॉजी सेंटर ( मेगा टूल रूम) का तोहफा दिया है।
विज्ञापन

  केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के मंत्री कलराज मिश्र और प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने संयुक्त तौर पर बद्दी तकनीकी सेंटर का शिलान्यास किया। यह  सेंटर राज्य सरकार की ओर से दी गई सौ बीघा भूमि पर विश्व बैंक की सहायता से एमएसएमई मंत्रालय की ओर से स्थापित किया जा रहा है। इसके बनने से हिमाचल के सूक्ष्म और लघु उद्योगों में तकनीकी जॉब वर्क की सुविधा प्रदान होगी।
विज्ञापन

  उत्पादन खर्चे में भी कटौती आएगी। अब इंजीनियरिंग क्षेत्र में स्थापित उद्यमियों को टूल एवं डाई बनाने के लिए लुधियाना तथा दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। इसमें विशेष बात यह है कि यह केंद्र तकनीकी क्षेत्र में एडवांस प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भी प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इसमें कौशल विकास, बेरोजगार युवकों, कामगार और इंजीनियरों को आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
इस मौके पर प्रदेश के उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक राम कुमार चौधरी, केएल ठाकुर,  एमएसएम के सचिव केके जालान, सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, उद्योग विभाग के मुख्य सचिव आरडी धीमान, निदेशक अमिक कश्यप, डीसी सोलन राकेश कंवर, सीईओ ललित जैन, उपनिदेशक तिलकराज शर्मा, राजेश शर्मा, एसडीएम हरिकेश मीणा, तहसीलदार केशव कोहली, शैलेष अग्रवाल, अरुण रावत, वाईएस गुलेरिया, अश्वनी शर्मा, दीपक भंडारी, मदन चौधरी,  परमजीत सिंह पम्मी, हंसराज सिंह चेंदल, डॉ. एसएस गुलेरिया, आरके राय, एमएसएमई के प्रांतीय निदेशक सीवी श्राप, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजीव कांसल, चेतन नागर, एनपी कौशिक, सुरेंद्र जैन, अशोक राणा और निर्मल सिंगला ने भाग लिया।
-----------------------
 
ग्रामीण स्वरोजगार संस्थानों
में अब ऑनलाइन पंजीकरण

औद्योगिक विकास में मील पत्थर
बद्दी (सोलन)। शिलान्यास के बाद केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह तकनीकी सेंटर हिमाचल में आर्थिक एवं औद्योगिक विकास करने में सहायक सिद्ध होगा।
 टूल रूम युवाओं को गुणात्मक प्रशिक्षण प्रदान करेगा और यह पर्यावरण मित्र भी होगा। प्रधानमंत्री स्वदेशी उत्पादों पर बल दे रहे हैं तथा कौशल भारत के लक्ष्य को हासिल कर भारत को उत्पादक देश बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इसके परिणामस्वरूप, देश के उत्पाद विश्व स्तर पर 'मेक इन इंडिया, के नाम से बिक सकें।
  उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगा, जिससे यह राज्य मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म इकाइयों का केंद्र बन सके। कहा कि मंत्रालय ग्रामीण स्वरोजगार संस्थानों को सुदृढ़ करने का भी कार्य कर रही है तथा ऑनलाइन पंजीकरण के लिए भारत सरकार ने एक पेज का प्रावधान किया है, जिसे भरने के बाद उद्यमियों को सुविधा उपलब्ध होगी।
------------------------------------------------

मुख्यमंत्री बोले मेगा टूल
रूम उनका ड्रीम प्रोजेक्

वर्ष 2012 की कवायद अब लाई रंग
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि बद्दी में मेगा टूल रूम उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, इसे जल्द क्रियाशील किया जाएगा। इस केंद्र में परामर्श एवं सुझाव सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त, इस टूल रूम से गुणात्मक प्रणाली और उत्पादकता में सुधार के अभियांत्रिकी समाधान उपलब्ध होने के साथ प्रशिक्षित एवं अप्रशिक्षित श्रमशक्ति को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
  उन्होंने कहा कि अप्रैल 2012 में जब वह केंद्रीय मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्यम मंत्री थे तो बद्दी के लिए मिनी टूल रूम केंद्र स्वीकृत किया था। इसके लिए 15 हजार वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध करवाई थी। यहां पर बड़े टूल रूम स्थापित करने की आवश्यकता थी, जिसके लिए 20 एकड़ भूमि की आवश्यकता है।

प्रदेश सरकार ने भूमि को चिन्हित कर बद्दी में जमीन प्रदान की। अब केंद्रीय मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्यम मंत्री कलराज मिश्र ने आधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र की आधारशिला रखी।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस मेगा प्रोजेक्ट को स्वीकृति देने के लिए केंद्र सरकार और सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री का आभार जताया। कहा कि केंद्र जो भी प्रोजेक्ट हिमाचल के लिए देगा उसे प्रदेश सरकार यथासंभव सहायता प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed