फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   education department send notice to private schools in solan

Solan News: शिक्षा विभाग ने जिले के 29 निजी स्कूल प्रबंधकों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

Tue, 16 Apr 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 16 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधकों ने मान्यता रिन्यू के लिए नहीं किया था आवेदन
विज्ञापन

सात दिन में देना होगा जवाब, 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया
268 स्कूलों में से 239 ने ही मान्यता रिन्यू के लिए किया आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शिक्षा विभाग ने जिले के 29 निजी स्कूल प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल निजी स्कूल प्रबंधकों ने मान्यता रिन्यू करने के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है।
जिले के 268 निजी स्कूलों में 239 छोटे-बड़े स्कूलों ने ही आवेदन किया है, जबकि अन्य 29 ने तय समय अवधि के भीतर आवेदन नहीं किया है। शिक्षा विभाग ने आवेदन न करने वाले स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी कर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इन स्कूलों को नोटिस मिलने के सात दिन के अंदर आवेदन न करने का कारण बताना होगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर शिक्षा विभाग इन पर नियमानुसार कार्रवाई करेगा। इन स्कूलों में नालागढ़, बद्दी, सोलन, बरोटीवाला, चंडी और अर्की क्षेत्र के छोटे-बड़े स्कूल शामिल है। शिक्षा विभाग की ओर से मान्यता रिन्यू को लेकर छंटनी कार्य किया जा रहा है, जिसमें पाया गया कि 29 स्कूलों ने मान्यता रिन्यू के लिए आवेदन ही नहीं किया है। जिला सोलन में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत 268 निजी स्कूल पंजीकृत हैं। इनमें से माध्यमिक स्तर के 40 और प्राइमरी स्तर के 228 स्कूल हैं। हर साल विभाग निजी स्कूलों से नवीनीकरण करने के लिए आवेदन मांगता है।
विज्ञापन

इनसेट
उधर, सोलन के प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मान्यता रिन्यू के आवेदन का समय पूरा हो गया है, जिसमें जिला के 29 निजी स्कूलों ने आवेदन नहीं किया है। आवेदन करने वाले स्कूलों को कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के साथ 500 रुपये जुर्माना देना होगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर स्कूलों की मान्यता भी रद्द की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed