फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dumping sight at municipal council Parvanoo catches fire

नगर परिषद परवाणू के गारबेज डंपिंग साइट में लगी आग

Mon, 08 Mar 2021 11:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। नगर परिषद परवाणू के सेक्टर-पांच स्थित गार्बेज डंपिंग साइट में रविवार देर शाम आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि यहां निकलने वाला धुआं हवा सेक्टर-चार और पांच की रिहायशी कॉलोनी तक पहुंच गया। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दमकल और अन्य सरकारी महकमों के प्रयासों से देर रात आग पर काबू पाया। सोमवार दोपहर तक भी डंपिंग साइट से धुआं उठ रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर परिषद के सेक्टर-पांच स्थित डंपिंग साइट में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई। आग की सूचना मिलते ही सहायक आयुक्त परवाणू गौरव महाजन, नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष निशा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, नप के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार, पार्षद, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और बिजली बोर्ड के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन

आग बेकाबू होती देख मौके पर दो जेसीबी बुलाई गई और डंपिंग साइट की दीवार तोड़कर लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से किसी तरह के जान माल का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन हवा के तेज बहाव के चलते डंपिंग साइट के जहरीले धुएं से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंपिंग साइट को खाली करने के निर्देश
नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष निशा शर्मा ने बताया कि डंपिंग साइट में आग लगने की सूचना मिलने के बाद साथी पार्षदों और अधिकारियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में सहयोग किया। उन्होंने बताया कि गारबेज कलेक्शन का कार्य कर रही निजी कंपनी को डंपिंग साइट खाली करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed