{"_id":"661930ce8b1ab37ec905ac1a","slug":"due-to-slowness-of-esic-site-workers-are-not-able-to-register-solan-news-c-176-1-ssml1040-119596-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ईएसआईसी की साइट धीमी होने से \n\nमजदूरों का नहीं हो पा रहा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ईएसआईसी की साइट धीमी होने से मजदूरों का नहीं हो पा रहा पंजीकरण
Fri, 12 Apr 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
निजी अस्पतालों में करवाना पड़ रहा कामगारों को इलाज
जल्द साइट दुरूस्त न हुई तो भामसं ने दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की साइट धीमी चल रही है, जिससे उद्योगों में नए कामगारों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा। ऐसे में अगर कोई नया कामगार दुर्घटनाग्रस्त होता है तो उसे उपचार कराने में दिक्कत आ रही है। व्यवसायी ऐसे कामगारों का निजी अस्पतालों में उपचार कराते हैं। जहां पर भारी भरकम बिल आता है। लेकिन ईएसआई में पंजीकरण न होने से उसे अपने निर्धारित दरों के हिसाब से बिल चुकाते हैं और ऊपर से कामगारों को समय पर पंजीकरण न कराने पर नोटिस भी दे देते हैं।
ईएसआईसी के नियमों के अनुसार कामगार जो ईएसआई में होता है। वह पहले ही दिन से स्वयं व उसका परिवार ईएसआईसी से चिकित्सा हितलाभ लेने का हकदार होता है, लेकिन पंजीकरण समय पर न होने से वे इस हितलाभ से वंचित हैं। यह समस्या पिछले एक माह से बनी हुई है।
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश प्रभारी मेला राम चंदेल ने कहा कि यदि ईएसआईसी अपनी साइट को सुचारू करनी चाहिए। मजदूरों को समय पर हितलाभ मिलना चाहिए। यदि जल्द ईएसआईसी की साइट सुचारू नहीं होती है तो भारतीय मजदूर संघ आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।
विज्ञापन
उधर, ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार ने बताया कि उनके ध्यान में ऐसा मामला नहीं है। अगर ऐसा है तो इसकी आईटी विभाग से जांच कराएंगे और कामगारों को समय पर पंजीकरण करने की व्यवस्था सुचारू कराएंगे।