फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Due to heavy rains, the building of primary school located in Shitalpur village of Haripur Sandoli Panchayat has been filled with debris and water.

Solan News: प्राथमिक स्कूल की शीतलपुर में घुसा मलबा व पानी

Wed, 26 Jul 2023 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 26 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains, the building of primary school located in Shitalpur village of Haripur Sandoli Panchayat has been filled with debris and water.
बद्दी के शीतलपुर गांव में स्थित प्राथमिक स्कूल में घुसा मलबा व पानी। संवाद
पंचायत प्रधान ने शिक्षा विभाग को दी सूचना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। हरिपुर संडोली पंचायत के शीतलपुर गांव में स्थित प्राथमिक स्कूल के भवन में भारी बारिश से मलबा व पानी भर गया है। स्कूल बंद होने के कारण सारा मलबा स्कूल परिसर में जमा हो गया। यहां पर पंचायत की ओर से सुरक्षा दीवार भी लगाई थी लेकिन तेज बारिश का पानी स्कूल में पहुंच गया। पूरा स्कूल परिसर दलदल में तब्दील हो गया है। हालांकि आजकल स्कूलों में छुट्टियां चल रही है।

सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान बेबी रानी व पूर्व प्रधान भाग सिंह चौधरी ने स्कूल का निरीक्षण किया और शिक्षा विभाग को इस बारे में अवगत करवा। उन्होंने बताया कि बारिश से पूरे शीतलपुर गांव में दर्जनों घरों में पानी व मलबा घुस गया जिससे यहां के लोग दूसरे लोगों के घरों में पलायन कर गए हैं। इस गांव को जाने वाला दसोमाजरा मार्ग में कई स्थानों पर मलबा आने से खराब हो गया है।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान बेबी रानी ने जिला प्रशासन से बाढ़ पीढि़तों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उधर, शिक्षा विभाग के उपनिदेशक जगदीश नेगी ने बताया संबंधित बीईपीओ के इस बारे में अवगत करवाया गया है। मलबा हटाने का कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed