फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   DSP to head investigation team in Dhyarighat murder case

ध्यारीघाट हत्या मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित

Thu, 28 Oct 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
DSP to head investigation team in Dhyarighat murder case
DSP to head investigation team in Dhyarighat murder case
सोलन। कालका-शिमला एनएच पर दिल्ली के टैक्सी चालक की हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। डीएसपी की अध्यक्षता में एक जांच टीम गठित की गई है। वहीं कालका-शिमला एनएच, प्रवेश द्वार परवाणू, टोल बेरियर समेत घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

जांच पाया गया कि टैक्सी ओला से जुड़ी है। अब पुलिस ओला के तहत टैक्सी के लिए हुई बुकिंग लिस्ट को भी जांच रही है। इसमें टैक्सी मालिक और ओला प्रबंधकों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर सड़क किनारे खड़ी एचआर नंबर की टैक्सी से चालक बशिर खान का खून से सना शव बरामद हुआ था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने कंडाघाट पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस सहित फोरेंसिक टीम ने मौके पर निरीक्षण कर कई सबूत मौके से जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि चालक की हत्या गोली मार की गई है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। इसके लिए पुलिस टीम कई क्षेत्रों में दबिश भी दे रही है। सीसीटीवी सहित घटना स्थल के आसपास भी पूछताछ कर रही है।

एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हत्या के मामले की जांच तेज कर दी है। डीएसपी मुख्यालय की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज सहित बाहरी राज्यों में भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed