फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Drugs case, two suppliers arrested from Amritsar

Solan News: चिट्टे के दो मुख्य सप्लायर अमृतसर से गिरफ्तार

Tue, 12 Mar 2024 04:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 12 Mar 2024 04:53 PM IST
विज्ञापन
पहले से गिरफ्तार तीन आरोपियों की निशानदेही पर कार्रवाई
विज्ञापन

बैंक खाता से चिट्टे के लिए दस लाख लेन-देन भी मिला
पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने चिट्टे के दो मुख्य सप्लायारों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने चिट्टे के मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर किया है। हिमाचल के चिट्टा सप्लायरों के दोनों आरोपियों के बैंक खाता से चिट्टे को लेकर करीब दस लाख रुपये का लेन-देन भी पाया गया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने न्यू शिमला के अमित कुमार और सोलन के चायल से विनय कुमार को 14 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों ने चिट्टा पंजाब के जीरकपुर निवासी अंकुश ठाकुर से खरीदा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि अंकुश चिट्टे का एक बड़ा सप्लायर है। इसके खिलाफ 100 ग्राम चिट्टा तस्करी का मुकदमा पंजाब के खरड़ थाने में दर्ज है। आरोपी अंकुश की निशानदेही पर थाना सोलन की टीम ने 11 मार्च को पंजाब के अमृतसर जिले के गांव गिल, रायपुर कलां के अजय पाल सिंह और जगजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पाया गया कि अभियोग में गिरफ्तार पहले तीन आरोपियों ने इन दोनों के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करके चिट्टा खरीदा था। इन दोनों आरोपियों के बैंक खाता में दस लाख रुपये से ज्यादा की संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed