{"_id":"68875bb34166216cfa085905","slug":"drivers-and-conductors-will-give-eight-hours-duty-from-august-1st-solan-news-c-176-1-ssml1040-149337-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पहली अगस्त से चालक, परिचालक देंगे आठ घंटे ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पहली अगस्त से चालक, परिचालक देंगे आठ घंटे ड्यूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू में एचआरटीसी के पेंशनर व कर्मचारी ने की गेट मीटिंग, समय पर वेतन न मिलने पर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की परवाणू कर्मशाला पर सोमवार को पेंशनरों, चालकों, परिचालकों व तकनीकी कर्मचारियों ने गेट मीटिंग का आयोजन किया। परवाणू चालक यूनियन के प्रधान धनविंद्र ने बताया कि उनकी इन समस्याओं बारे राज्य स्तरीय चालक इकाई द्वारा निगम प्रबंधन को मांग पत्र दे दिया गया है। पहली अगस्त से सभी चालक, परिचालक आठ घंटे अपनी ड्यूटी देंगे। पेंशनर कल्याण संगठन के राज्य महासचिव नानक चंद शांडिल ने कहा कि प्रदेश के सभी विभागों कर्मचारियों को वेतन, पेंशन व अन्य सुविधाएं समय पर दी जा रही है, तो पथ परिवहन कर्मचारियों के साथ ही ऐसा भेदभाव क्यों किया जा रहा है। मीटिंग पेंशनरों व कर्मचारियों को आ रही समस्याओं, जिसमें समय पर वेतन व पेंशन न मिलना, मेडिकल बिल, ओवरटाइम, पेंडिंग भुगतान आदि विषयों पर चर्चा की और रोष जताया गया। इस मौके पर परवाणू इकाई अध्यक्ष नीलम कुमार, अनिल कुमार, धर्मेंद्र, गोपाल चंद, नरेंद्र रमेश चंद, किशन लाल, मनोज कुमार, अरूण, विजय, दीपक, श्याम दत्त ओमप्रकाश, कुशल चंद, कुलदीप, प्रदीप कुमार, टेक चंद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।