{"_id":"62093d58b72e682d4952f34d","slug":"driver-died-after-vehicle-falls-into-a-deep-ditch-on-kasauli-road-near-saanana-solan-news-sml3994401160","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत
विज्ञापन
Driver died after vehicle falls into a deep ditch on Kasauli road near Saanana
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। कसौली मार्ग पर सानना गांव के समीप एक पिकअप 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में गाड़ी के चालक की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात को हुआ। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात करीब सवा 12 बजे एक पिकअप कसौली मार्ग के सानना गांव के समीप अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे।
यहां पर पाया कि एक व्यक्ति क्षतिग्रस्त पिकअप के साथ बाहर पड़ा हुआ है जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को परवाणू अस्पताल पहुंचाया। इसकी सूचना पुलिस को दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल चालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की पहचान टेक चंद निवासी गांव चम्मों डाकघर गाईघाट तहसील कसौली के रूप में की है। उधर, एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया है।