{"_id":"6672d43234bfbcdb1e0cefa1","slug":"drinking-water-shortage-in-many-villages-of-jabali-area-solan-news-c-176-1-ssml1040-123672-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जाबली क्षेत्र के कई गांव में पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जाबली क्षेत्र के कई गांव में पेयजल किल्लत
Wed, 19 Jun 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन भी नहीं लगवा रहा पानी के टैंकर
फोरलेन निर्माण कंपनी ने तोड़ दिए पेयजल स्त्रोत
अब हाईकोर्ट में जाने की तैयारी रहे स्थानीय लोग
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जाबली की बैठक समिति के प्रधान बालकृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में जाबली में हुई। संघ की समस्याओं व क्षेत्र में आ रही परेशानियों पर चर्चा हुई। इसमें खासतौर पर जाबली व कोटी पंचायत क्षेत्र के गांवों में भारी पेयजल किल्लत को लेकर सभी ने मुद्दा उठाया। कहा कि सभी नदी नाले लगभग सूख चुके हैं। पेयजल के लिए लोगों को दूर-दूर भटकना पड़ रहा है गांवों में पशुओं के लिए भी पानी नहीं मिल रहा।
संघ ने चिंता जताई कि लोगों को समय रहते टैंकर भी उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण के समय हाईवे पर पंचायत क्षेत्र में कई प्राकृतिक पेयजल स्रोत व हैंडपंप थे। जिन्हें तोड़ते समय लोगों ने एतराज किया था। वहीं निर्माण कंपनी ने इन प्राकृतिक पेयजल स्रोत को रि स्टोर करने की हामी भरी थी, परंतु फोरलेन निर्माण पूरा होने के बाद भी इन स्रोतों व हैंडपंपों को रि स्टोर नहीं किया गया। संघ के सदस्यों ने बताया कि जाबली के समीप चूने का पानी प्राकृतिक पेयजल स्रोत को नहीं बनाया गया। इसपर जाबली सहित भाटगांव के लोग निर्भर थे। कोटी शेवला के समीप पेयजल बावड़ी, कोटी गांव में हाईवे पर दो हैंडपंप, दत्यार में हैंडपंप जो फोरलेन की जद में आए थे वे भी दोबारा नहीं लग पाए। संघ ने रोष जताते हुए कहा कि कल्याण संघ इन मुद्दों को शीघ्र ही हाईकोर्ट के समक्ष रखने की तैयारी कर रहे हैं। इस मौके पर कल्याण संघ के पूर्ण चंद अत्रि, डीआर रघुवंशी, चंद्रदत्त अत्रि, केशवा राम, दुर्गा सिंह, दीवान चंद, तीर्थ राम, अनोखी राम, सदानंद, धनश्याम दत, वासुदेव, राजकुमार अत्रि, ओम प्रकाश पराशर मौजूद रहे।