{"_id":"6a43df4eeaa7e5a3130397fa","slug":"drinking-water-pipeline-choked-in-ward-12-people-yearn-for-every-drop-of-water-solan-news-c-176-1-ssml1041-172890-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वार्ड-12 में पेयजल पाइप लाइन चोक, लोग बूंद-बूंद पानी को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वार्ड-12 में पेयजल पाइप लाइन चोक, लोग बूंद-बूंद पानी को तरसे
विज्ञापन
10 दिन से पानी संकट, लोग टैंकर मंगवाने को मजबूर
सोमवार को जब पानी नहीं पहुंचा, फिर पता चला फॉल्ट
मंगलवार को भी नहीं मिली सप्लाई, लोग परेशान
निगम का आज लाइन ठीक होने का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के वार्ड नंबर-12 में करीब दस दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐतिहासिक शूलिनी मेले के समय से लेकर अब तक क्षेत्र के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंची है। स्थिति यह है कि वार्डवासियों को पीने के पानी के साथ-साथ अन्य दैनिक कार्यों के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
मंगलवार को भी जब लोगों को पानी की सप्लाई नहीं मिली तो उन्हें निजी स्तर पर टैंकर मंगवाने पड़े। इसके लिए 2000 लीटर पानी के लिए 700 रुपये तक खर्च करने पड़े। जल संकट का मुख्य कारण क्षेत्र की मुख्य पेयजल पाइप लाइन का चोक होना बताया जा रहा है। यह पाइप लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। इसके कारण इसमें तकनीकी खराबी आई है। हैरानी की बात यह है कि शुरुआती कई दिनों तक फॉल्ट का पता नहीं चल पाया। सोमवार को निर्धारित शेड्यूल के बावजूद पानी की सप्लाई नहीं पहुंचने के बाद विभाग को इसकी जानकारी मिली।
फॉल्ट का पता चलने के बावजूद मंगलवार को भी क्षेत्र में जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। लोग निजी स्तर पर पानी का इंतजाम करने को मजबूर हैं। नगर निगम प्रशासन का दावा है कि मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। बुधवार तक मुख्य लाइन को ठीक कर जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
एसडीओ नगर निगम अल्पना ने बताया कि वार्ड-12 के कुछ क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचने की जानकारी सोमवार को मिली थी। इसके बाद मौके पर टीम भेजी गई। जांच में पता चला कि पाइप लाइन चोक हो गई है। फॉल्ट का पता लगाने के लिए लाइन की खोदाई की जा रही है। बुधवार तक लाइन को दुरुस्त कर पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।