फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dr. Shandil inspected the Sainik Community Building under construction.

Solan News: डॉ. शांडिल ने निर्माणाधीन सैनिक सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण

Fri, 27 Mar 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
एक्स सर्विसेज लीग सायरी-ममलीग जुब्बड़हट्टी करवा रहा इसका निर्माण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य व सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने ग्राम पंचायत ममलीग के ध्यावला गांव में निर्माणाधीन सैनिक सामुदायिक भवन का औचक निरीक्षण किया। सैनिक सामुदायिक भवन का निर्माण एक्स सर्विसेज लीग सायरी-ममलीग जुब्बड़हट्टी द्वारा करवाया जा रहा है।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर निर्माण कार्य की निरीक्षण किया व समुचित जानकारी प्राप्त की। सैनिक कल्याण मंत्री ने निर्माण कार्य पर संतुष्टि जताई और पूर्व सैनिकों को समाज व युवाओं को सही दिशा पर ले जाने के लिए प्रेरित करना का आग्रह किया। लीग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर नरेश कौंडल ने इस अवसर पर निर्माण कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी साझा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर हरनाम सिंह, सूबेदार चरन दास भारद्वाज, नायक रतन लाल, सूबेदार मेजर देवेंद्र वर्मा, कारगिल योद्धा लेफ्टिनेंट दिवाकर दत्त, हवलदार मोहिंदर चौहान, फ्लाइट लेफ्टिनेंट त्रिलोक शांडिल, कैप्टन गीता राम परिहार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed