{"_id":"66d9b33e271b0264f20e5787","slug":"dr-sarvepalli-radhakrishna-remembered-in-educational-institutions-across-the-district-solan-news-c-176-1-ssml1041-127993-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले भर के शिक्षण संस्थानों में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले भर के शिक्षण संस्थानों में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण को किया याद
Thu, 05 Sep 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय अर्की में अध्यापक को सम्मानित करते विद्यार्थी। संवाद
स्कूल, कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में हुए आयोजन
विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं को किया नमन, उपहार देकर दीं बधाईयां
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले भर के स्कूलों, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के योगदान को याद किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य आयोजन भी हुए। विद्यार्थियों की ओर से शिक्षकों उपहार के साथ बधाई दी गई।
सोलन के गुरुकुल स्कूल, गीता आर्दश, साई इंटरनेशनल स्कूल सोलन, छात्रा स्कूल सोलन, गुग्गाघाट स्कूल, रॉयल लिटल चैंप स्कूल बसाल, एथेना स्कूल सोलन, नौणी विवि, साई संजीवनी, डिग्री कॉलेज सोलन, बीएल स्कूल माल रोड, पाइनग्रोव स्कूल, एमआरएडीएवी, दयानंद आदर्श स्कूल, छात्र स्कूल सोलन समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के लिए उपहार, ग्रीटिंग कार्ड, गुलदस्ते भेंट किए। इसके अलावा अर्की, कंडाघाट, कुनिहार, धर्मपुर, परवाणू, चायल, नालागढ़, बद्दी, बरोटीवाला समेत अन्य क्षेत्रों के स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इनसेट
उल्लास कार्यक्रम की दी जानकारी
बद्दी(सोलन)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा में शिक्षक दिवस पर शिक्षा संवाद करवाया गया । जिसमें स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान बलदीप सिंह, प्रधानाचार्य अदित कंसल, एमसी के सदस्य शशि देवी, मोबिना, विमल, रचना तिवारी, मोनिका रानी, मनोरमा देवी समेत अभिभावकों ने भाग लिया। अभिभावकों द्वारा शपथ भी दिलवाई गई और अभिभावकों को उल्लास जो की नवभारत साक्षरता प्रोग्राम है जो 15 साल से ऊपर वाले व्यक्ति जो किसी कारणवश अपनी पढ़ाई पूरी न कर सके उनके लिए सरकार ने एक मौका दिया है पढ़ाई जारी रखने के बारे में जागरूक करवाया। संवाद
विज्ञापन
इनसेट
अध्यापक दिवस पर संवाद कार्यक्रम
धर्मपुर(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा समेत अध्यापक और अभिभावकों ने भाग लिया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष समेत अन्य सदस्यों की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई भी दी गई। संवाद
इनसेट
बदलते परिवेश में शिक्षक की भूमिका पर परिचर्चा
बद्दी(सोलन)। बरोटीवाला कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा बदलते परिवेश में शिक्षक की भूमिका विषय पर एक परिचर्चा कराई गई। एनएसएस संयोजक प्रो. कृष्णा प्रकाश ने कहा कि आज के समय में तेजी से बदलते परिवेश में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यापक हो गई है। पारंपरिक रूप से शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले माने जाते थे, परंतु आधुनिक समाज में उनकी भूमिका एक मार्गदर्शक, मित्र, और प्रेरक के रूप में है। संवाद
इनसेट
शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम
दाड़लाघाट(सोलन)। अंबुजा आईटीआई दाड़लाघाट में छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर शिक्षा के महत्व और शिक्षकों की भूमिका को सराहा। उत्सव की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने दीप जलाकर की। छात्रों ने इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा भूमति, धुंदन, हनुमान बड़ोग समेत क्षेत्र के अन्य स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। संवाद
इनसेट
अध्यापकों को दिए उपहार
सोलन। मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज आफ नर्सिंग में छात्राओं ने अपने शिक्षकों के लिए गिफ्ट, ग्रीटिंग कार्ड और गुलदस्ते भेंट किए। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम के ज्ञान के ही शिक्षक नहीं होते बल्कि वह जीवन के पाठों के भी मार्गदर्शक होते हैं शिक्षक हमारी जिंदगी को सही दिशा देते हैं। इस उपलक्ष्य पर कॉलेज के निदेशक अंकित गुप्ता समेत स्टाफ मौजूद रहे। संवाद
इनसेट
कसौली के स्कूलों में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम
धर्मपुर(सोलन)। कसौली, धर्मपुर, कसौली, कंडा, जाबली, चामियां स्कूलों में अध्यापक दिवस पर कार्यक्रम हुए। इस मौके पर विद्यार्थियों की ओर से अध्यापकों के सम्मान में कार्यक्रम हुए। इस मौके पर विद्यार्थियों और अभिभावकों की ओर से अध्यापकों को सम्मानित भी किया गया। संवाद