{"_id":"69cc00529f25ac6c6905b77e","slug":"dr-reena-sharma-from-arki-crowned-miss-south-asia-universe-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan: अर्की की डॉ. रीना शर्मा बनीं मिस साउथ एशिया यूनिवर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: अर्की की डॉ. रीना शर्मा बनीं मिस साउथ एशिया यूनिवर्स
Tue, 31 Mar 2026 10:42 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन)।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:42 PM IST
सार
डॉ. रीना शर्मा ने मिस साउथ एशिया यूनिवर्स-2026 का खिताब जीता। माई ड्रीम ग्लोबल एवं माई ड्रीम टीवीयूएसए अमेरिका टेक्सास की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
अर्की की डॉ. रीना शर्मा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
विधानसभा क्षेत्र अर्की के भियूंखरी-चवाहन की डॉ. रीना शर्मा ने मिस साउथ एशिया यूनिवर्स-2026 का खिताब जीता। माई ड्रीम ग्लोबल एवं माई ड्रीम टीवीयूएसए अमेरिका टेक्सास की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिस साउथ एशिया यूनियन, मिसेज साउथ एशिया यूनिवर्स और राइजिंग स्टार ऑफ टेक्सास के लिए प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन
डॉ. रीना शर्मा को बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी और आयोजनकर्ता रश्मि बेदी ने ताज पहनाया। साथ ही डॉ. रीना शर्मा ने राइजिंग स्टार टेक्सास का खिताब भी जीता। इसमें उन्होंने अभिनय और नृत्य का शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी हासिल की। डॉ. रीना शर्मा छह वर्षों से अमेरिका में एक कंपनी में साइंटिस्ट के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन