फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Domestic cunsumers in Solan municipal corporation to get 12500 litres of water every month just in 100 rupees

सोलन शहर में घरेलू उपभोक्ताओं को सौ रुपये में मिलेगा साढे़ बारह हजार लीटर पानी

Fri, 27 Aug 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Domestic cunsumers in Solan municipal corporation to get 12500 litres of water every month just in 100 rupees
पार्षदों को समझाने का प्रयास करतीं मेयर, डिपटी मेयर व मायूस बैठे आयुक्त। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। शहर के लोगों को पानी के घरेलू कनेक्शन पर दो अक्तूबर से 100 रुपये में साढ़े बारह हजार लीटर पानी हर माह मिलेगा। नगर निगम सोलन की शुक्रवार को आयोजित विशेष बैठक में यह फैसला लिया गया। निगम की बैठक में जनता से जुड़े और कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस ने सदन की बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर बैठक में लिए फैसलों की जानकारी दी। इस वार्ता में सोलन के विधायक धनीराम शांडिल उपस्थित रहे। मेयर पूनम ग्रोवर, डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा व अन्य कांग्रेस समर्थित पार्षद मौजूद रहे। विधायक कर्नल धनी राम शांडिल ने बताया कि कांग्रेस ने सोलन के लोगों से चुनावों में किया पानी का वादा पूरा किया है। वादा पूरा कर कांग्रेस ने अपनी कथनी और करनी को भी सिद्ध किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोगों को यह सुविधा देने के लिए गहनता से चर्चा की गई है और नियम-शर्तें लागू की गई हैं। इसके अनुसार सोलन के लोगों को प्रतिमाह साढ़े बारह हजार लीटर पानी सौ रुपये में दिया जाएगा। इसके ऊपर पानी की जितनी भी खपत होगी, उसे सरकार की तय दरों के हिसाब से बिल की अदायगी करनी होगी। पानी के मीटर प्रत्येक घर में लगना आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब पड़े मीटरों को एक माह में ठीक करवाने और अवैध कनेक्शनों को वैध करने का भी समय दिया है। स्कीम का फायदा उठाने के लिए नगर निगम की देनदारी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इससे पानी का सदुपयोग होगा और घरों में गाड़ियां धोने पर भी अंकुश लगेगा। अवैध कनेक्शन होने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना और अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं मिल पाएगा।
उन्होंने कहा कि इन दिनों देश का माहौल किसी भी कार्य के लिए सहायक नहीं है। आर्थिकी न्यूनतम होती जा रही है और महंगाई बढ़ती जा रही है। सोलन में कई प्रोजेक्टों पर कार्य रुके हैं और सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने सरकार से साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल का श्वेतपत्र जारी करने के लिए भी कहा है।

एक कनेक्शन पर चार लोग
मेयर पूनम ग्रोवर ने बताया कि इस स्कीम से पहले शहर में सर्वेक्षण किया गया। इसके आधार पर स्लैब तैयार किया गया। एक कनेक्शन पर औसतन चार लोग तय किए किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नगर निगम में कांग्रेस से चार महीनों के कार्यों का ब्योरा मांग रही है जबकि उन्हें पहले अपने चार साल के कार्यों का ब्योरा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed