{"_id":"61969c62cf73950167363d32","slug":"dollan-water-scheme-stopped-for-10-days-900-families-in-panjehra-facing-water-crisis-solan-news-sml3906348156","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोलां पेयजल योजना 10 दिनों से ठप, बूंद-बूंद के लिए तरसे 900 परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोलां पेयजल योजना 10 दिनों से ठप, बूंद-बूंद के लिए तरसे 900 परिवार
विज्ञापन
Dollan water scheme stopped for 10 days 900 families in Panjehra facing water crisis
पंजेहरा (सोलन)। चार पंचायतों को पेयजल मुहैया कराने वाली डोलां पेयजल योजना पिछले 10 दिनों से बंद पड़ी है। मस्तानपुरा के लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है। योजना से पानी गंदा आने पर विभाग इस ट्यूबवेल की फ्लशिंग का काम कर रहा था लेकिन उससे भी पानी साफ नहीं आया।
अब विभाग इसे सिंचाई योजना से जोड़ रहा है। योजना के बंद होने से लोग निजी टैंकर खरीदकर पानी पी रहे हैं। मस्तानपुरा, डोलां, बेहली और खिल्लियां पंचायतों को पेयजल मुहैया करवाने वाली डोलां पेयजल योजना चार दिन से बंद है।
विभाग ने इस ट्यूबवेल की सफाई करने के लिए इसे बंद किया है। योजना के बंद होने से 900 परिवार पानी के लिए भटक रहे हैं। मस्तानपुरा गांव के नंबरदार दाता राम ने बताया कि लोग टैंकर मंगाकर गुजारा कर रहे हैं लेकिन मवेशियों के लिए काफी दिक्कत आ रही है। एक टैंकर 1200 रुपये में पड़ रहा है जिससे गरीब वर्ग के लोग बहुत परेशान हैं।
विज्ञापन
समाज सेवी जितेंद्र कुमार, बेहली के नंबरदार गुरचरण सिंह, पूर्व प्रधान पवन कुमार, पूर्व जिप सदस्य हरमेश, पूर्व प्रधान योगराज, केश्वानंद, रामलोक विजय कुमार, आज्ञा राम, सरवन कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से पानी मटमैला आ रहा था। लोगों ने विभाग के अधिकारियों को सूचना दी लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। जब पंप ने काम करना बंद कर दिया तो विभाग नींद से जागा।
उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता पुनीत शर्मा ने बताया कि गंदा पानी आने से पहले विभाग के कर्मी पानी साफ करने के लिए फ्लशिंग कर रहे थे लेकिन उससे भी कोई फर्क नहीं पड़ा और अब इस योजना को सिंचाई योजना से जोड़ रहे हैं। शुक्रवार शाम तक योजना को सुचारु कर दिया जाएगा।