फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Doctor abcent inPHC subathu, public angry

दो दिन से अस्पताल में डॉक्टर नहीं, विभाग खामोश, मरीज परेशान

Tue, 03 Jan 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो, सुबाथू सोलन
ब्यूरो, सुबाथू सोलन Updated Tue, 03 Jan 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
Doctor abcent inPHC subathu, public angry
पीएचसी सुबाथू में डाॉक्टर नहीं लोग मायूस लौटे। - फोटो : demo pic

दो दिन से डॉक्टर न मिलने से जनता परेशान है। लोग हर स्तर पर अपनी परेशानी बता चुके हैं लेकिन न तो  जनप्रतिनिधियों ने सुनी न ही प्रशासन और संबंधित विभाग ने कुछ किया। आलम यह है कि इलाज करवाने अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को बिना उपचार के ही लौटना पड़ रहा है। यह हालत है पीएचसी सुबाथू की।  मंगलवार को इस स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं हांफती नजर आईं।

विज्ञापन

 
ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को डॉक्टर न मिलने पर मायूस होकर घर लौटना पड़ा। कुछ ने वहां से धर्मपुर और सोलन आकर अपना इलाज करवाया। स्थानीय निवासी गौरव, दिनेश कुमार, राकेश और संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी पीएचसी में डॉक्टर के अवकाश की कोई जानकारी सूचना पट्ट पर नहीं लगाई थी। ऐसे में सीएमओ सोलन और बीएमओ धर्मपुर के सूचना पट पर रोस्टर लगाने के निर्देशों की भी अवहेलना होती रही।  मंगलवार को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल के बाहर मौजूद पीएचसी स्टाफ धूप सेंकता नजर आया। डॉक्टर के बारे में पूछा तो पता चला कि डॉक्टर आने या न आने की कोई जानकारी नहीं। बताया कि आप बीएमओ साहब से पूछ सकते हैं।
विज्ञापन

 
अस्पताल के बाहर उपचार के लिए एक महिला डॉक्टर का इंतजार कर रही है। डॉक्टर के न आने की जानकारी मिलते ही महिला ने डेंटिस्ट डॉक्टर से अपने इलाज की गुहार लगाई। लेकिन डेंटिस्ट डॉक्टर ने कोई भी रिस्क न लेने की बात कहते हुए पीड़ित महिला को स्त्री विशेषज्ञ डॉक्टर को चेकअप करवाने की सलाह दी। 12 बजकर 4 मिनट पर बीएमओ धर्मपुर उदय ठाकुर से संपर्क साधा गया। डॉक्टर के बारे पूछा तो बोले डॉक्टर आज धर्मपुर अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रही हैं। रोस्टर प्लान के बारे पूछा तो बोले रोस्टर प्लान तैयार किया जा रहा है लेकिन सुबाथू पीएचसी में डाक्टर की सेवाओं पर वह भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पीएचसी में उपलब्ध है रेबिज का टीका
पिछले कई दिनों से सुबाथू पीएचसी में कुत्ते, बंदर के काटने पर रैबिज से बचने के लिए लगाए जाने वाले इंजेक्शन उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में पीड़ित मरीजों को रैबिज के इंजेक्शन बाजार से खरीदने पड़ रहे थे। 2 जनवरी के अंक में अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद बीएमओ धर्मपुर ने सुबाथू पीएचसी का दौराकर रैबिज का टीका पहुंचाया।

जिलाभर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई : सहजल
कसौली के विधायक डॉ. राजीव सहजल ने कहा कि जिलाभर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सुबाथू केंद्र के साथ जुड़ी पंचायतों के ग्रामीणों को देखते हुए सरकार को पीएचसी में डाक्टर की नियुक्ति पर ध्यान देना चाहिए। अगर उनकी सरकार होती तो वहां अवश्य चिकित्सक मिलता। भाजपा के समय इस तरह कभी भी स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल नहीं रहीं।


सीएम के समक्ष उठाएंगे मांग : चौहान
खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकार का दूरदराज के क्षेत्रों पर भी ध्यान है। उन्होंने कहा कि सुबाथू पीएचसी में एक स्टाफ नर्स जल्द ही ज्वाइन कर रही है। सुबाथू पीएचसी में जल्द ही डॉक्टर नियुक्त किया जाएगा। सीएम के समक्ष यह मांग उठाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed