फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Divyanshi stood first in card making, Tamanna stood first in making diyas.

Solan News: कार्ड बनाने में दिव्यांशी, दिया में तमन्ना रही अव्वल

Sat, 11 Nov 2023 01:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
गीतांजलि स्मार्ट स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/नालागढ़। गीतांजलि स्मार्ट स्कूल नालागढ़ में दीपावली के पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में दिव्यांशी, निहारिका, अदिति, तमन्ना, महक, अक्षय, सुहाना, अमिताभ, अंशिका, पायल, पलक, चैतन्य, भूमि, अर्शिया, वंश, अरनव, दिया मेकिंग में तमन्ना, आस्था, महक, सक्षम, दिव्यांशी, जगन्नाथ, केदारनाथ, समीक्षा, चैतन्य, जानवी, अर्शिया, ध्रुव, लक्ष्य, सक्षम, देविका, योगेश, शिवांश, जितेंद्र, निमृत, आरुषि निष्ठा पाल, वर्षित, केशव, शनाया, अथर्व, अभिनव, विधि आदि बेस्ट परफॉर्मर बनी।
रंगोली प्रतियोगिता के पहले वर्ग में ब्रेवरी, प्रोस्पेरिटी फर्स्ट, प्योरिटी ने द्वितीय स्थान, दूसरे वर्ग में प्योरिटी हाउस ने प्रथम, ब्रेवरी ने द्वितीय और प्रोस्पेरिटी ने तृतीय स्थान, तीसरे वर्ग में ब्रेवरी, प्रोस्पेरिटी ने प्रथम और प्योरिटी हाउस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल की प्रधानाचार्य गीतांजलि सचदेवा ने सभी प्रतिभागियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी। साथ ही स्कूल प्रांगण में लक्ष्मी और कुबेर के पूजन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इनसेट
हिमगिरि कल्याण आश्रम में बच्चों संग मनाई छोटी दीपावली
सोलन। स्टूडेंट फॉर सेवा ने सोलन स्थित हिमगिरी कल्याण बाल आश्रम में समाज के सहयोग से बच्चों संग छोटी दीपावली का त्योहार मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में स्टूडेंट फॉर सेवा प्रांत प्रमुख डॉ राकेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ पंकज, जिला प्रमुख एबीवीपी हुकम उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सोलन जिला के कई छात्रों ने बाल आश्रम में रह रहे छात्रों के साथ दिए एवं फूल झड़ियां जलाकर दीपावली मनाई। इसी श्रृंखला में छोटे-छोटे बच्चों के लिए पेन किट दीपावली उपहार के रूप में दिए गए। कार्यक्रम में हिमाचल स्टूडेंट्स फॉर सेवा जिला संयोजक साहिल, संगठन मंत्री बलवीर, संयोजक रोहित नेगटा, मीडिया संयोजक शिवानी छींटा, इकाई अध्यक्ष कंडाघाट सरगम, खुशी, मुस्कान, निकिता, अंजलि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
अल्पाइन स्कूल बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
नालागढ़ (सोलन)। दीपावली के अवसर पर अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के जाने पहचाने साहित्यकार डॉ प्रताप मोहन भारतीय रहे। अल्पाइन स्कूल की डायरेक्टर प्रेमलता जोशी व प्रधानाचार्य जार्ज डेनियल, उप प्रधानाचार्य हरप्रीत सिंह भी मौजूद रहे। गतिविधियों में कक्षा प्री नर्सरी व नर्सरी के लिए रोल प्ले व रंगोली का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्रों ने श्रीराम, हनुमान व छात्राओं ने माता सीता का अभिनय किया। रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने रंगोलियां तैयार कीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed