फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   District level Maa Mansa fair in Dharampur from today

धर्मपुर में जिला स्तरीय मां मनसा देवी मेला आज से

Thu, 07 Apr 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन/धर्मपुर। जिला स्तरीय तीन दिवसीय मां मनसा देवी मेले को लेकर वीरवार शाम से धर्मपुर चार सेक्टरों में बांटा जाएगा। प्रत्येक सेक्टर में पुलिस की तैनाती होगी। इसी के साथ नेशनल हाईवे को सुचारु रूप से चलाने के लिए भी टीमों को निर्देश दे दिए गए हैं। वीरवार को मेला कमेटी के अध्यक्ष और उपमंडलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव धीमान ने सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
मेले का शुभारंभ शुक्रवार को उपायुक्त कृतिका कुल्हरी मां की पूजा अर्चना के साथ करेगी। शुक्रवार को शाम करीब सात बजे मां मनसा देवी के प्रांगण में पहुंचेंगी। कसौली उपमंडल में मेले को लेकर स्थानीय अवकाश 11 अप्रैल को रहेगा।
विज्ञापन

मेला कमेटी के अध्यक्ष और उपमंडलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव कुमार धीमान ने बताया कि मेले को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शहर में हर तरफ पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। हाईवे भी मेले के दौरान सुचारु रूप से चलेगा। बैठक में विकास खंड अधिकारी सुभाष अत्रि, मदन मोहन मेहता, सुंदरम ठाकुर, बीना गुप्ता, सुरेंद्र गोयल, मदन लाल शास्त्री समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 वां मां भगवती जागरण आज
धर्मपुर में 29 मां भगवती जागरण शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। जागरण में विशेष सहयोग देने वाले मनोज गुप्ता, विजय गुप्ता, राजपाल, अजय गरचा, महेश गुप्ता, सुलेश ने बताया कि जागरण में रायपुर रानी की गुरी बिन्नी एंड पार्टी महामाई का गुणगान करेगी। झांकियां विशेष आकर्षण रहेगा।

ऐसे बनेंगे सेक्टर
पुलिस थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश रॉय ने बताया कि धर्मपुर से पड़ाव तक सेक्टर एक, पड़ाव से स्कूल ग्राउंड सेक्टर दो, आईटीआआई रोड से मनसा माता मंदिर सेक्टर तीन और सुबाथू रोड-रेलवे स्टेशन सेक्टर चार में तबदील होगा। पुलिस गुमटी में पुलिस सहायता के लिए कक्ष बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वाहनों की पार्किंग स्कूल ग्राउंड और सीआरपीएफ गेट से आगे खाली जगहों पर की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed