फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   District level International Yoga Day on 21st in ITI Solan

लोगों को योग के लिए प्रेरित करें : उपायुक्त

Tue, 18 Jun 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
District level International Yoga Day on 21st in ITI Solan
योग दिवस की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त। संवाद
आईटीआई सोलन में जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम 21 को
विज्ञापन

जिले के 80 स्थानों पर होंगी योग क्रियाएं
उपायुक्त ने बैठक में योग दिवस की तैयारियों पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में होगा। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने इस संबंध में बैठक की अध्यक्षता कर कार्य योजना पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिला और उपमंडल स्तर पर मनाया जा रहा है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय ‘महिला सशक्तीकरण के लिए योग’ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 21 जून को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में प्रातः 7:00 से 8:00 बजे तक योगिक क्रियाएं एवं व्यायाम कर सभी को स्वस्थ रहने का मंत्र दिया जाएगा। जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि जिलावासियों को योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया जाए। मनमोहन शर्मा ने योग दिवस के सफल आयोजन के संबंध में आयुष विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर उचित दिशा-निर्देश जारी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयुष विभाग द्वारा जिले के लगभग 80 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन व नालागढ़ में योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सभी आयुर्वेदिक फार्मेसियों में भी योग दिवस का आयोजन होगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में योग गतिविधियों में भाग लें। जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीन शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक सोलन अनिल धौल्टा, डॉ. मंजेश शर्मा, डॉ. अनिता शर्मा सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed