{"_id":"664c982920c61f3f3d0eafa8","slug":"district-election-officer-released-video-messages-of-sweep-icon-solan-news-c-176-1-ssml1041-121910-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप आइकॉन के वीडियो संदेश किए जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप आइकॉन के वीडियो संदेश किए जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने स्वीप के तहत स्वीप आइकाॅन के वीडियो संदेश जारी किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनावों में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। स्वीप के तहत जिला से संबंधित सुविख्यात व्यक्तियों को आइकॉन के रूप में जोड़ा गया है। इनमें अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ज्योति ठाकुर, मास्टर शेफ की फाइनलिस्ट निधि शर्मा, इंडियन एसोसिएशन ऑफ मस्क्यूलर डिस्ट्रॉफी की अध्यक्ष संजना गोयल, ट्रांसजेंडर पूनम महंत और रेपर मयंक रावत शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी लोग वीडियो संदेश के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने में अपना सहयोग दे रहे हैं। उपायुक्त ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे एक जून को मतदान अवश्य करें और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना सहयोग दें। स्वीप आइकॉन के वीडियो संदेश जिला प्रशासन के अधिकारिक फेसबुक पेज व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित किए जाएंगे।