फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Chambghat dispensrey shift soon in new building

नए भवन में शिफ्ट में होगी चंबाघाट की ईएसआई डिस्पेंसरी

Fri, 05 Aug 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 05 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन

 चंबाघाट स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी का भवन एक सप्ताह के भीतर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इससे सोलन के उद्योगों में कार्यरत तीन हजार लोगों को राहत मिलेगी। वर्तमान में जगह के अभाव में लोगों को किराये के खस्ता हाल भवन में इलाज करवाना पड़ता है। लेकिन देर से ही सही अब नई सुविधाओं से लैस भवन में रोगियों का इलाज हो सकेगा।

विज्ञापन

 
28 नवंबर 2014 से निर्माणधीन इस ईएसआई डिस्पेंसरी को 31 जुलाई 2015 तक जनता को समर्पित करने का लक्ष्य था। लेकिन विभाग की नालायकी और ठेकेदार की धीमी रफ्तार के चलते यह निर्माण एक साल बाद पूरा हो रहा है। इस डिस्पेंसरी का निर्माण 39 लाख की लागत से किया है।
विज्ञापन


वर्तमान में यह डिस्पेंसरी डीआइसी के भवन में चल रही है। यहां पर जगह के अभाव के कारण रोगियों सहित स्टाफ के सदस्यों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस भवन में सिर्फ एक ही हॉल है, जिसमें हजारों कार्ड धारक उद्योग कर्मचारी सहित सैकड़ों ग्रामीण अपने प्राथमिक उपचार के लिए आते है। इन्हेें यहां जगह के अभाव में कमी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डिस्पेंसरी में स्टाफ के बैठने की भी उचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही हाल में 10 कर्मचारी दे रहे सेवाएं
डीआईसी ने डिस्पेंसरी को एक  हॉल दिया है। इसमें करीब दो वर्षों से डॉक्टर सहित 10 कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। इन्हें जगह के अभाव में परेशानी झेलनी पड़ रही है। आलम यह है कि अलग केबिन बनाने के लिए अलमारी और दवाईयों के बॉक्स को पार्टेशन देने के लिए इस्तेमाल किया है। रोगियों को भी इससे गुजरने से परेशानी होती है। 6 हजार रुपये प्रतिमाह किराये के रूप में दिए जा रहे हैं। भवन के निर्माण में देरी के चलते करीब एक वर्ष अधिक किराया देना पड़ा।


एक हफ्ते में हो जाएगा काम पूरा : एसडीओ
एसडीओ राजेश मिन्हास ने बताया कि भवन का निर्माण जुलाई 2015 तक पूरा हो जाना था। लेकिन भवन के नक्शे में फेरबदल के चलते इस काम में देरी हो गई। अब एक सप्ताह में इस भवन को जनता के सुपुर्द कर दिया जाएगा। यह कार्य लगभग पूरा कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed