फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dishes from Kerala and Himachal prepared at Ghared School

Solan News: घरेड़ स्कूल में केरल-हिमाचल के बनाए व्यंजन

Wed, 24 Jun 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dishes from Kerala and Himachal prepared at Ghared School
घरेड़ स्कूल में बच्चों की ओर से तैयार किए व्यंजनों  का अवलोकन करते हुए स्कूल की प्रवक्ता चंद्रभा
एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरेड़ में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष व्यंजन आदान-प्रदान गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केरल और हिमाचल की समृद्ध खाद्य संस्कृति को प्रदर्शित करना था। रसायन विज्ञान प्रवक्ता चंद्रभागा ने इस गतिविधि की अध्यक्षता की।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और खान-पान की विविधता से परिचित करवाने के लिए आयोजित किया गया। इसका लक्ष्य राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना था। विद्यार्थियों ने केरल के प्रसिद्ध व्यंजन इडली, डोसा, सांभर और उपमा की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक व्यंजन धाम, मदरा और कढ़ी सहित कई स्थानीय व्यंजनों का भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने स्वयं इन व्यंजनों को तैयार किया और इनके सांस्कृतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। राजनीति शास्त्र प्रवक्ता प्रतिभा कौशल, कंप्यूटर प्रवक्ता ममता रानी, वीटी हेल्थ केयर किरण, वीटी टेलीकॉम करण और आईटी शिक्षक राजीव सहित सभी अध्यापकों ने व्यंजनों का स्वाद चखा। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रेनू रांपल ने विद्यार्थियों के पाक-कौशल, रचनात्मकता और मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed