{"_id":"64a1703a31307b140205f4e4","slug":"diseases-can-be-caused-by-drinking-dirty-water-solan-news-c-176-1-ssml1040-2707-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गंदा पानी पीने से हो सकती हैं बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गंदा पानी पीने से हो सकती हैं बीमारियां
विज्ञापन
दाड़लाघाट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में साफ-सफाई कर
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच में जलजनित रोगों के बचाव को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जोगिंद्र सिंह ने की।
हिमालयन ईको क्लब की प्रभारी प्रवक्ता सुनीता देवी ने बच्चों को बरसात में होने वाले जलजनित रोगों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गंदा पानी पीने से बैक्टीरियल इंफेक्शन होता है। इसकी वजह से हैजा, टाइफाइड, उल्टी, दस्त जैसी बीमारियां किसी को भी शिकार बना लेती हैं। इसके अलावा गंदा पानी पीने से वायरल इंफेक्शन भी हो सकता है। इसके कारण व्यक्ति को पीलिया होता है।
प्रधानाचार्य जोगिंद्र सिंह ने कहा कि गंदा पानी न केवल पाचन क्रिया को प्रभावित करता है बल्कि इससे व्यक्ति को कई जलजनित रोग भी लग जाते हैं। इसके बाद विद्यालय परिसर में पानी की टंकियों की साफ-सफाई की गई। किट से पानी की गुणवत्ता को जांचा गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता अमर सिंह वर्मा, शीला देवी, संजय रघुवंशी, सुनीता देवी, कांशी राम, कमल चौहान, राजो देवी, चंद्रमणि, चमन लाल पाठक, ललित कुमार, चमन लाल, गोपाल सिंह, बली राम सहित विद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।