फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Discussion was held on preparations for the visit of International VHP President to Nalagarh.

Solan News: अंतरराष्ट्रीय विहिप अध्यक्ष के नालागढ़ प्रवास पर आने की तैयारियों पर की चर्चा

Mon, 09 Mar 2026 01:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Discussion was held on preparations for the visit of International VHP President to Nalagarh.
नालागढ़ के रडियाली में विहिप की बैठक में भाग लेते हुए पदाधिकारी- स्रोत- विहिप।
नालागढ़ में बैठक में कार्यकर्ताओं को तैयारी में जुटने का आह्वान
विज्ञापन

दुर्गा वाहिनी शिक्षिका प्रशिक्षण वर्ग 10-15 अप्रैल तक आयोजित होगा

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जिला नालागढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक रड़याली स्थित काली माता मंदिर में जिला अध्यक्ष अरविंद वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार का नालागढ़ प्रवास 2 अप्रैल को होगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी करने का आह्वान किया गया। बैठक में परिषद के प्रदेश मंत्री तुषार डोगरा ने बताया कि दुर्गा वाहिनी क्षेत्रीय शिक्षिका प्रशिक्षण वर्ग 10 से 15 अप्रैल तक नालागढ़ वार्ड नंबर-9 के अवस्थी ग्रुप ऑफ कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न स्थानों से शिक्षिकाएं भाग लेंगी।बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों जैसे रामोत्सव, धर्मरक्षा अर्पण निधि और दुर्गावाहिनी प्रशिक्षण वर्ग पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। प्रदेश मंत्री तुषार डोगरा ने कार्यकर्ताओं को लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मांतरण जैसी गतिविधियों के प्रति जागरूक रहने और समाज को भी इसके बारे में सचेत करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर संगठन विस्तार के तहत दो नए दायित्व भी घोषित किए गए। चेतन शर्मा को नगर संयोजक बजरंग दल तथा अक्षित शर्मा को नगर सह-संयोजक बजरंग दल का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed