फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Discussion on new research and advanced technologies in vegetable seed production

Solan News: सब्जी बीज उत्पादन में नए अनुसंधान और उन्नत तकनीकों पर चर्चा

Tue, 17 Feb 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Discussion on new research and advanced technologies in vegetable seed production
नौणी में सब्जी बीज उत्पादन पर उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ को प्रमाण पत्र देते ह
नौणी में सब्जी बीज उत्पादन पर उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सात राज्यों के 14 वैज्ञानिकों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विश्वविद्यालय के उन्नत संकाय प्रशिक्षण केंद्र बागवानी में सब्जी बीज उत्पादन विषय पर 10 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनुसंधान निदेशक डॉ. देविना वैद्य मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना समेत सात राज्यों के विभिन्न अनुसंधान संस्थानों और विश्वविद्यालयों से 14 वैज्ञानिकों ने भाग लिया। डॉ. देविना वैद्य ने कहा कि देश की बढ़ती जनसंख्या की पोषण और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाना और सब्जी उत्पादन क्षेत्र का विस्तार करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागी वैज्ञानिकों से किसानों को समय पर उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने के लिए नवाचार आधारित बीज उत्पादन तकनीकों के विकास में तेजी लाने का आह्वान किया। सब्जी विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हैप्पी देव शर्मा ने बताया कि यह प्रतिष्ठित केंद्र 1994 से विभाग में संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने सतत उत्पादकता और पोषण सुरक्षा के उद्देश्य से गुणवत्तापूर्ण सब्जी बीज उत्पादन में नवीनतम अनुसंधान और उन्नत तकनीकों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए। विचार-विमर्श का मुख्य फोकस बढ़ती जनसंख्या की खाद्य और पोषण आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अत्याधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीकों पर रहा। डॉ. शर्मा ने यह भी बताया कि केंद्र द्वारा अब तक 34 उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे पिछले 32 वर्षों में 600 से अधिक वैज्ञानिकों और शिक्षकों ने लाभ उठाया है। समापन अवसर पर मुख्यातिथि डॉ. देविना वैद्य ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed