फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Discussion on education quality and ranking in Solan College

Solan News: सोलन कॉलेज में शिक्षा गुणवत्ता और रैंकिंग पर चर्चा

Tue, 06 May 2025 06:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। डिग्री कॉलेज सोलन में आयोजित शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग पर कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा किया गया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली ने की। यह कार्यक्रम भी दो सत्रों में आयोजित किया गया। इसमें पहले सत्र में डॉ. अमर राज सिंह ने शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता सीखने के अनुभवों में बदलाव विषय पर विस्तृत रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लोकतंत्रीकरण पर चर्चा की। इस दौरान बताया कि हम शिक्षा और अनुसंधान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरणों का उपयोग कैसे कर सकते हैं। दूसरे सत्र में प्रो. सीपी भसीन ने संसाधन व्यक्ति के रूप में भाग लिया। उन्होंने वैश्विक संदर्भ में भारतीय शिक्षा की स्थिति और हम विश्व स्तर पर शिक्षा में अग्रणी कैसे हो सकते हैं पर प्रतिभागियों से अपने विचार साझा किए। उन्होंने वैश्विक और एशियाई संदर्भ में भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की स्थिति, रैंकिंग और शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed