फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Discussion on AI tools in education at Solan College

Solan News: सोलन कॉलेज में शिक्षा में एआई टूल्स पर की चर्चा

Fri, 09 May 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। डिग्री कॉलेज में आयोजित शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता अनुसंधान पद्धति कार्यशाला में शिक्षा में एआई की भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली ने की। इस कार्यक्रम के पांचवें दिन डॉ. बलवीर सिंह ठाकुर ने शिक्षा में एआई की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने भारत के भविष्य के लिए शिक्षा में परिवर्तन को नितांत आवश्यक बताया और शिक्षकों, छात्रों को सशक्त बनाने के लिए एआई टूल्स अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त करते हुए भारत में शिक्षा प्रणाली की वर्तमान चुनौतियों, विद्यार्थियों के लिए एआई के विभिन्न टूल्स और शिक्षकों के लिए भविष्य सहित अन्य संवेदनशील विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के समंवयक डॉ. अनिल ठाकुर सहित आईक्यूएसी के सभी सदस्य डॉ. बीएन कमल, डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. एनआर कश्यप, प्रो. प्रमोद कुमार, डॉ. मीनू कुंडी समेत मौजूद सभी स्थानीय महाविद्यालय और बाहर के महाविद्यालयों से आए हुए प्रतिभागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed