फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Disaster management plan ready at education block level

Solan News: शिक्षा खंडस्तर पर आपदा प्रबंधन का प्लान तैयार

Sun, 28 Jul 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 28 Jul 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
अब जिलास्तर पर भाग लेंगे पहला, दूसरा और तीसरा स्थान लेने वाले स्कूल
विज्ञापन


डाइट सोलन के स्कूल सेफ्टी विभाग ने स्कूलों से मांगा था आपदा का प्लान

बेहतरीन प्लान देने वाले तीन स्कूलों को नकद धनराशि से किया जाएगा सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। डाइट सोलन आपदा प्रबंधन अनुभाग के माध्यम से सोलन के सभी स्कूलों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक कर रहा है। आपदा प्रबंधन योजना पर डाइट सोलन जिला स्तरीय प्रतियोगिता करा रहा है। जिसमें पहले यह प्रतियोगिता खंड स्तर पर आयोजित की जा रही है, जिसमें पहला, दूसरा और तीसरा स्थान लेने वाले स्कूलों का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जा रहा है। अभी तक जिले के तीन शिक्षा खंडों से स्कूलों का चयन कर लिया गया है। जबकि अन्य शिक्षा खंड को भी यह प्रतियोगिता जल्द करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें जिलास्तर पर बेहतरीन प्लान के साथ पहले तीन स्थान पर रहे स्कूलों को क्रमश: 10,000, 7500 और 5,000 की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार जिले के सभी 1103 प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता में सभी स्कूलों को भाग लेना अनिवार्य है। सभी स्कूलों को आपदा से निपटने के लिए अपना एक प्लान तैयार कर पहले खंड और फिर जिलास्तर के लिए भेज रहे हैं। जिसमें सभी स्कूलों को अपने स्कूल में आपदा के दौरान अपना, विद्यार्थियों का बचाव, प्राथमिक उपचार सहित अन्य आपातकाल व्यवस्था के प्लान को तैयार करना होगा। बेहतरीन प्लान बनाने वाले स्कूलों को नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। डाइट सोलन के जिला स्कूल सेफ्टी प्लान समन्वयक पंकज धौटा ने बताया कि सभी स्कूलों के लिए आपदा प्रबंधक योजना पर प्रतियोगिता करवाई जा रही है। स्कूल से संबंधित आपदा योजना के प्लान की कॉपी डाइट सोलन में जमा करवानी होगी। इसमें स्कूलों को नकद राशि से भी सम्मानित किया जाएगा। वहीं संबंधित स्कूलों के प्लान राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


उधर, डाइट सोलन के प्रिंसिपल डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में प्राथमिक से वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के लिए आपदा प्रबंधन प्लान अनिवार्य होगा। सभी स्कूलों को इस माह में अपना प्लान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed