फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dirty water supply in Sheetalpur

शीतलपुर गांव में पीने को मिल रहा मिट्टी घुला पानी

Tue, 07 Dec 2021 07:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Dirty water supply in Sheetalpur
बद्दी के शीतलपुर गांव के नलके से आ रहा गंदा पानी। संवाद - फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। शीलतपुर गांव में मटमैला पानी आने से लोग परेशान हैं। ग्रामीण पानी को छान कर पीने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। विभाग को सूचित करने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

शीतलपुर में 50 घर हैं। इन घरों को पहले लंडेवाल से पानी सप्लाई होता था। यहां जल स्रोत सूख जाने के कारण विभाग ने छह माह पहले एक ट्यूबवेल से जोड़ दिया गया। गांव के नंबरदार देवीराम, प्रेम चंद, अश्वनी कुमार, बलविंद्र सिंह, रवि चौधरी, मनीष, वार्ड सदस्य देवीराम, राज रानी, कमलेश, बेबी, आशा, पोली देवी और देवकी देवी ने कहा कि पहले पानी ठीक आ रहा था। सात दिनों से पानी के साथ मिट्टी और पानी काला आ रहा है। पानी का रंग इतने खराब है कि लोग पीने से कतराने लगे हैं। इस बारे में ग्रामीण विभाग के जेई से भी मिले थे लेकिन उन्हें खाली आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता देवराज चौहान ने बताया कि जल्द ही गांव का दौरा करके स्थिति का पता लगाया जाएगा। पानी की आपूर्ति सुचारू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed