{"_id":"640c60c284d0278b130a3ae4","slug":"dirt-spreading-due-to-leaking-sewerage-cover-solan-news-c-19-1-85038-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सीवरेज का ढक्कन लीक होने से फैल रही गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सीवरेज का ढक्कन लीक होने से फैल रही गंदगी
विज्ञापन
गंदगी के चलते दुकानों में नहीं आ रहे कोई ग्राहक
वाहन चालक समेत राहगीरों को भी हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी में जगह-जगह सड़कों पर तैर रही गंदगी से यहां के दुकानदारों के साथ-साथ आम लोग परेशान हैं। दुकानदारों का जहां पर कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार निकल रही गंदगी पूरे बाजार में फैल रही है। इससे यहां पर महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। दुकानदारों ने स्थायी समाधान न होने से आंदोलन की धमकी दी है।
बद्दी के बिग बाजार के ठीक सामने सीवरेज का ढक्कन लीक हो रहा है। इसके चलते पूरी गंदगी बाजार में फैल रही है। गाड़ियों के साथ यह गंदा पानी उछल कर लोगों के ऊपर गिर रहा है। बाजार में गंदा पानी फैलने से यहां के दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुकानदार पवन, अवतार, लक्की और दीपू ने बताया कि इसके बारे में नगर परिषद को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। व्यापार मंडल के प्रधान संजीव कौशल ने बताया कि इस मार्ग पर कई नामी कंपनियां हैं। इनके कामगार इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा बद्दी का पॉश एरिया हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के फेस एक और दो भी इसी मार्ग से जुड़े हैं। यहां से निकलने वाले लोग नाक पर रूमाल रख कर जाते हैं। सीवरेज का स्थायी समाधान न होने से यहां पर महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उधर नगर परिषद के ईओ आरएस वर्मा ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। जल्द ही इसे सुचारू कर दिया जाएगा।