{"_id":"69d8ecaaacfe7475150202ac","slug":"dinesh-thakur-of-kunihar-became-national-kabaddi-officer-solan-news-c-176-1-ssml1041-166969-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कुनिहार के दिनेश ठाकुर बने नेशनल कबड्डी ऑफिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कुनिहार के दिनेश ठाकुर बने नेशनल कबड्डी ऑफिसर
विज्ञापन
कुनिहार(सोलन)। कुनिहार क्षेत्र के जाड़ली गांव के दिनेश ठाकुर ने मेहनत और खेल के प्रति जुनून से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दिनेश ने एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित परीक्षा को उत्तीर्ण कर नेशनल कबड्डी ऑफिसर बनने का गौरव प्राप्त किया है।
दिनेश ठाकुर ने करीब एक माह पहले भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी अधिकारी परीक्षा में भाग लिया था। हाल ही में घोषित हुए परिणामों में उन्होंने शानदार सफलता दर्ज की। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी मैचों में अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे, जिससे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को भी सही मार्गदर्शन मिल सकेगा। दिनेश ठाकुर की इस उपलब्धि पर परिजनों, स्थानीय खेल प्रेमियों और विभिन्न खेल संघों ने उन्हें बधाई दी है। संवाद