फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Diet money increased for better performance of players: Rohit

खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए बढ़ाई डाइट मनी : रोहित

Tue, 20 Jan 2026 01:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Diet money increased for better performance of players: Rohit
नालागढ़ में राष्ट्रीय स्तरीय अंडर 19 महिला कबड़्डी प्रतियोगिता का दीप प्रज्जवलित करते हुए शिक्षा
नालागढ़ में राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर बोले शिक्षा मंत्री
विज्ञापन

कहा-राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 500 और राज्य स्तरीय के लिए 400 रुपये दे रहे
संवाद न्यूज एजेंसी


नालागढ़ (सोलन)। प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के पोषण और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से डाइट मनी में वृद्धि की है। प्रदेश से बाहर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए डाइट मनी 500 रुपये प्रतिदिन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए 400 रुपये तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए 300 रुपये निर्धारित की गई है। यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नालागढ़ में पांच दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि खेल छात्रावासों में रहने वाले खिलाड़ियों को प्रारंभिक शिक्षा स्तर पर 250 रुपये की डाइट सुविधा भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से इससे पूर्व अंडर-14 बाल राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता पांवटा साहिब में आयोजित की जा चुकी है। घुमारवीं में अंडर-19 गर्ल्स हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। इन सभी प्रतियोगिताओं पर लगभग एक करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। रोहित ने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से लगभग 23 समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। स्कूल खेल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव अमरजीत शर्मा ने प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष कोहली ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने खिलाड़ियों और आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने मंत्री से भविष्य में भी ऐसे आयोजन नालागढ़ में करवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चंद बरमानी, कांग्रेस नेता हुस्न चंद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, एसडीएम नरेंद्र आहलूवालिया, संयुक्त निदेशक डॉ. जगदीश चंद नेगी, उप निदेशक उच्च शिक्षा मोहिंद्र चंद पिरटा, उप निदेशक उच्च शिक्षा (क्वालिटी) सोलन राजेंद्र वर्मा, उप निदेशक उच्च शिक्षा गोपाल सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अध्यापक और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

नालागढ़ में राष्ट्रीय स्तरीय अंडर 19 महिला कबड़्डी प्रतियोगिता का दीप प्रज्जवलित करते हुए शिक्षा

नालागढ़ में राष्ट्रीय स्तरीय अंडर 19 महिला कबड़्डी प्रतियोगिता का दीप प्रज्जवलित करते हुए शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed