{"_id":"57b2f8804f1c1ba2506eae10","slug":"died-oldmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू में गिरने से एक बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू में गिरने से एक बुजुर्ग की मौत
ब्यूरो, परवाणू, सोलन
Updated Tue, 16 Aug 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक शहर परवाणू के सेक्टर छह के साथ लगते टीटीआर चौक के पास सोमवार रात एक बुजुर्ग की गिरने से मौत हो गई। सुबह कुछ लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रोशनलाल (60) वर्ष निवासी बडियार तहसील कसौली जिला सोलन बीमार रहता था और कभी भी अपने घर से निकल जाता था। सोमवार को भी वह सेक्टर छह के हाइवे के पैरापिट पर देर रात बैठा था। इसी दौरान वह नीचे हाईवे की ओर गिर गया, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। डीएसपी परवाणू प्रमोद चौहान ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
32 वर्षीय विवाहिता ने कर ली खुदकुशी
दाड़लाघाट/ अर्की(सोलन)। दानोघाट में एक 32 वर्षीय विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। दाड़ला पुलिस के अनुसार दानोघाट की रहने वाली दयावंती उर्फ रीना पत्नी कमल कुमार ने किसी जहरीली चीज का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके कर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। कहा आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन